ADVERTISEMENT

बिहार: नीतीश फिर बनेंगे CM, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में रविवार को हुई NDA के विधायक दल की संयुक्त बैठक 

Updated
राज्य
2 min read
नीतीश कुमार 
i

बिहार में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर जेडीयू चीफ नीतीश कुमार के नाम पर औपचारिक मुहर लग गई. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जिसमें रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

बैठक के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया. नीतीश ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा. 
बैठक में रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह भी पहुंचे
बैठक में रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह भी पहुंचे
(फोटो: PTI)

बता दें कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी 74 सीट जीतकर एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है, जबकि जेडीयू को 43 सीटें मिली हैं.

इस विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, रविवार को राज्यपाल से मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नीतीश ने कहा कि सोमवार को दिन के चार-साढे़ चार बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

मंत्रियों के नामों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है,अब आगे सब कुछ तय कर लिया जाएगा. सुशील कुमार मोदी के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश ने कोई जवाब नहीं दिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
Published: 
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT