ADVERTISEMENTREMOVE AD

Kerala: कन्नूर में रफ्तार का कहर, पिकअप वैन ने लोगों को कुचला, 2 की मौत

इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना कन्नूर जिले के कन्नपुरम की है.

Published
राज्य
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

केरल के कन्नूर से रविवार की सुबह एक र्ददनाक खबर सामने आई है। दरअसल एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ में जा घुसा, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना केरल के कन्नूर जिले के कन्नपुरम की है।

इसको लेकर पुलिस ने कहा कि, रविवार सुबह कन्नापुरम में एक पुल के पास खड़े लोगों को टक्कर मारने वाले पिकअप वैन चालक को झपकी आ गई और उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

मृतकों की पहचान कन्नापुरम के अब्दुल सलाम (28) और नौशाद (32) के रूप में हुई है। घायलों को परियाराम के कन्नूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने वैन चालक सिराज को हिरासत में ले लिया है, जिसने स्वीकार किया कि उसे गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी और उसने नियंत्रण खो दिया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी सुजाथन ने कहा कि, रविवार सुबह कन्नापुरम पुल के पास लोग सड़क किनारे बातें कर रहे थे, तभी सड़क पर सीधे जा रही एक पिकअप वैन ने अचानक नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी।

अब्दुल सलाम और नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को परियाराम के कन्नूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की स्थिति बेहद नाजुक है।

कन्नापुरम पुलिस ने कहा कि, चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो हिरासत में है।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें