‘Area 51’ जाने वाले लाखों लोगों को क्यों रोकेगी अमेरिकी एयरफोर्स?

20 सितंबर को शाम 3 से 6 बजे के बीच की जाएगी घुसपैठ की कोशिश!

Published
20 सितंबर को शाम 3 से 6 बजे के बीच की जाएगी घुसपैठ की कोशिश
i

अमेरिका की एयरफोर्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो अपने देश और उसकी हरेक चीज की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. सवाल उठता है कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि दुनिया की सबसे बड़ी वायुसेना में से एक अमेरिका की एयरफोर्स को ये बयान जारी करना पड़ा?

इसका कारण है कि फेसबुक पर ‘Storm Area 51’ नाम का एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अभी तक लाखों लोगों ने जाने के लिए हामी भरी है. इस बढ़ती संख्या को देखते हुए ही अमेरिका की एयरफोर्स को बयान जारी करना पड़ा है.

‘‘एरिया 51 यूएस एयरफोर्स के लिए एक ओपन ट्रेनिंग रेंज है, इस इलाके में आने वाले किसी भी शख्स को हम रोकेंगे, जहां हम अपने सैन्य बलों की ट्रेनिंग कराते हैं. अमेरिकी वायुसेना हमेशा अमेरिका और उसकी चीजों की रक्षा के लिए खड़ी है.’’
लॉरा मैकएंड्रयूज (प्रवक्ता अमेरिकी वायुसेना)

Storm Area 51 इवेंट क्या है और किसने बनाया?

Shitposting cause im in shambles, SmyleeKun और The Hidden Sound’ नाम के तीन फेसबुक पेज ने मिलकर एक इवेंट बनाया और उसका नाम दिया ‘Storm Area 51’ यानी एरिया 51 में घुसपैठ और 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच जाना है.

अभी तक इस इवेंट में जाने के लिए 13 लाख से ज्यादा लोगों ने जाने के लिए हामी भर दी है.

सोशल मीडिया पर इस इवेंट की पॉपुलेरिटी ने अमेरिकी एयरफोर्स के कान खड़े कर दिए. सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा छिड़ गई. कॉन्‍सपीरेसी थ्योरी गढ़ने वाले लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई और मीम बनाने वालों को कंटेंट मिल गया.

वैसे इस इवेंट को सीरियसली नहीं लिया जा रहा है और इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये सिर्फ मजे लेने के लिए बनाया गया है. ये बात इस इवेंट के डिस्क्रिप्शन से पता चलती है.

‘Storm Area 51’ के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, हम सब एरिया 51 के एलियन सेंटर पर मिलेंगे और अंदर घुसने का रास्ता ढूंढेंगे. अगर हम नरूटो जैसा दौड़ते हैं, तो हम उनकी (सेना) गोलियों से तेज दौड़ पाएंगे. चलो एलियन देखते हैं.’

'नरूटो रन' एक जापानी कार्टून नरूटो के दौड़ने के तरीके को कहा जाता है. इसमें दौड़ने वाले के दोनों हाथ पीछे की ओर होते हैं और वो काफी तेज दौड़ता है.

‘Area 51’ जाने वाले लाखों लोगों को क्यों रोकेगी अमेरिकी एयरफोर्स?
(GIF source: Know Your Meme)

क्या है एरिया-51?

एरिया-51 अमेरिका की बेहद खुफिया जगह है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां एलियन पर रिसर्च की जाती है और यहां एलियन आते हैं. कुछ साल पहले तक अमेरिका ऐसी किसी जगह के वजूद से ही इनकार किया करता था. लेकिन साल 2013 में अमेरिका ने कुछ दस्तावेजों को सार्वजनिक कर ये मान लिया है कि ‘एरिया-51’ उसका स्पेशल टेस्टिंग एरिया है, जहां UFO जैसी चीजों पर भी टेस्टिंग की जाती है.

इस इवेंट के बनने के बाद सोशल मीडिया पर ढेर सारे मीम्स बने. आप भी कुछ मीम्स देखिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!