ADVERTISEMENTREMOVE AD

सिर्फ 25 साल में 40 करोड़ बढ़ी भारत की आबादी, ऐसे 8 अरब हुई दुनिया की आबादी

World Population: संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मुताबिक, दुनिया की आबादी 7 अरब से 8 होने में कुल 12 साल लगे हैं.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

दुनिया की आबादी (World Population) 8 अरब के पार पहुंच गई है. माना जा रहा है कि भारत (India) 2023 में दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलन जाएगा. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNPF) के मुताबिक, दुनिया की आबादी 7 अरब से 8 होने में कुल 12 साल लगे हैं. वहीं, इसे 8 अरब से 9 अरब होने में 15 साल लग सकते हैं क्योंकि जनसंख्या वृद्धि की दर कम हुई है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दुनिया में जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNPF) के मुताबिक, दुनिया की आबादी 8 अरब के पार पहुंच गई है और यह बढ़ती जा रही है. लेकिन गिरती प्रजनन दर की वजह से आधी सदी के बाद जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट हुई है. प्रजनन दरऔर मृत्यु दर का गणित जटिल है, लेकिन आसान भाषा में समझें तो अगर मौत से अधिक जन्म होते हैं तो जनसंख्या बढ़ती है.

1962 और 1965 के बीच प्रति वर्ष जनसंख्या वृद्धि दर 2.21% पर पहुंच गया. 1950 और 1987 के बीच, जनसंख्या 2.5 से 5 अरब तक दोगुनी हो गई.

लेकिन जैसे-जैसे पीढ़ी दर पीढ़ी कम बच्चे पैदा होते गए, वृद्धि दर धीमा होते गया. 1950 के दशक के बाद 2020 में पहली बार जनसंख्या वृद्धि दर प्रति वर्ष 1% से नीचे आ गया. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुमान के मुताबिक, 2080 के दशक में दुनिया की आबादी 10.4 अरब तक पहुंच जाएगी और सदी के अंत तक इतनी ही रहेगी.

स्नैपशॉट
  • 1963 में वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2.3%

  • 2022 में वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 0.8%

  • 7 से 8 अरब होने में लगभग 12 साल लगे

  • अगले 1 अरब में लगभग 14.5 साल (2037) लगने की उम्मीद है

  • 2080 के दशक के दौरान दुनिया की आबादी 10.4 अरब तक पहुंचने की संभावना

  • 2100 तक वैश्विक जनसंख्या के 10.4 अरब के स्तर पर बने रहने का अनुमान

2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

2022 तक दुनिया के आधे से अधिक लोग एशिया में रहते हैं. दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिणपूर्वी एशिया हैं, जहां 2.3 अरब लोग रहते हैं. वहीं मध्य और दक्षिणी एशिया में 2.1 अरब लोग रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNPF) के मुताबिक,

भारत और चीन, प्रत्येक 1.4 अरब से अधिक लोगों के साथ इन दो क्षेत्रों में अधिकांश आबादी वाले देश हैं. चीन की जनसंख्या अब नहीं बढ़ रही है और 2023 की शुरुआत में घटनी शुरू हो सकती है. वहीं भारत की आबादी प्रति वर्ष 0.7% की दर से बढ़ रहा है. इस तरह से भारत दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाला देश बना जाएगा.

1980 के बाद से उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र में आबादी सबसे तेजी से बढ़ी है. इसकी विकास दर 1978 में 3% प्रति वर्ष थी, जो तब से थोड़ी कम होकर 2022 में 2.5% हो गई- अभी भी वर्तमान वैश्विक औसत 0.8% से लगभग तिगुनी है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×