ADVERTISEMENT
View Fullscreen
1/6

तस्वीरें: एक दूजे के हुए दिया मिर्जा-वैभव रेखी 

दीया मिर्जा सोमवार को मुंबई के वैभव रेखा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. अभिनेत्री की यह दूसरी शादी है.

Published

दीया मिर्जा सोमवार को मुंबई के वैभव रेखा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. अभिनेत्री की यह दूसरी शादी है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और वीडियो में दिया लाल रंग की जरी वर्क साड़ी में लाल दुपट्टे और पारंपरिक शादी के आभूषणों के साथ भव्य दिख रही हैं. दीया ने अपने बाल को गजरे से संवार रखा है, वहीं उनके प्रेमी वैभव सफेद कुर्ता , सफेद जैकेट और सुनहरे दुपट्टे में एकदम डैसिंग दिखाई दे रहे हैं.

एक वीडियो में, दुल्हन शादी के मंडप की ओर बढ़ रही हैं, जबकि एक अन्य फोटो में दूल्हा और दुल्हन को शादी के लिए बैठे हुए हैं. अभिनेत्री ने शादी में मौजूद पापराजी को मिठाई से भरा एक बॉक्स भी पेश किया. इससे पहले आज दिन में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी समारोह की तस्वीरें साझा कीं.

दीया की ये दूसरी शादी है

यह दीया की दूसरी शादी है. इस अभिनेत्री ने पहले 2014 से 2019 तक साहिल संघ से शादी के बंधन में बंधी थीं. इस जोड़े ने अगस्त 2019 में जारी एक बयान के साथ अपने अलग होनी की घोषणा की थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT