ADVERTISEMENTREMOVE AD

राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम करेगी कांग्रेस

भाजपा सांसद ने घुसपैठ के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, लोकसभा में हंगामा

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर देश भर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें गांधी की उपलब्धियों और देश के विकास के बारे में युवाओं को बताया जाएगा। पार्टी के महासचिवों-प्रभारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस बैठक में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी को श्रद्धांजलि दी गई। इन दोनों नेताओं का हाल ही में निधन हो गया था।

बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त को सभी प्रांतीय राजधानियों में भव्य कार्यक्रम होगा। पार्टी महासचिव-प्रभारी और दूसरे नेता शामिल होंगे। 21 अगस्त को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी एक ऐसे प्रधानमंत्री रहे कि जिन्होंने इस देश में करोड़ों लोगों को प्रजातंत्र का हिस्सा बनने का अधिकार दिया। खासकर पहली बार पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। उन्होंने पंचायतों और निकायों को संवैधानिक दर्जा दिया। राजीव गांधी ने मतदान की न्यूनतम आयु 18 साल की।’’

सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए राजीव गांधी ने असम, मिजोरम और पंजाब में शांति समझौतों के माध्यम से देश को मजबूत किया।

भाषा

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×