ADVERTISEMENTREMOVE AD

मूसलाधार बारिश से लगातार दूसरे सप्ताह पानी-पानी मुंबई

मूसलाधार बारिश से लगातार दूसरे सप्ताह पानी-पानी मुंबई

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)| मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में लगातार दूसरे सप्ताह भारी बारिश जारी है। इससे सामान्य जन-जीवन और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि मेट्रो ट्रेन और हवाई सेवाएं विलंब के साथ जारी रहीं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई में 10 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं बीती आधी रात के बाद से यहां भारी बारिश हो रही है। शहर व उपनगरों के निचले इलाकों और सबवे व सड़कों पर करीब तीन-चार फुट पानी भर गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

नाला सोपारा, वसई (पालघर जिला) मीरा रोड, भायंदर, ठाणे सिटी (ठाणे), रोहा, पनवेल (रायगढ़), मानगांव और मंदनगढ़ (रत्नागिरी) के कुछ हिस्सों में कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली है।

वहीं मुंबई के बोरीवली, कांदीवली, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, माटुंगा, परेल, दादर, किंग्स सर्किल, सायन, विक्रोली, घाटकोपर, अकुर्ला, भांडुप, मुलुंड और अन्य हिस्सों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीते 24 घंटों में मुंबई में 53.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें