ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी, ईशा- परिणीति भी आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अगले महीने शादी करने वाले हैं.

Published
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खास दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की. उनकी पार्टी में उनकी बहन परीणीति चोपड़ा और ईशा अंबानी भी शामिल हुई. प्रियंका ने बैचलरेट पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. प्रियंका इस खास मौके पर शॉर्ट सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अगले महीने शादी करने वाले हैं. दोनों की शादी जोधपुर में होगी. कुछ दिन पहले ही प्रियंका और निक जोधपुर गए थे और शादी का वेन्यू फाइनल किया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्तों के साथ ये तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है- रेड, वाइट और ब्राइड, इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा, सोफी टर्नर, नताशा पाल, ईशा अंबानी और सोफी टर्नर भी हैं नजर आ रही हैं.

View this post on Instagram

Red, white and Bride!!! #Bachelorette

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है जिसका कैप्शन लिखा है, "फेदरवेट चैंपियन ऑफ द वर्ल्ड.

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और टर्नर स्लीप मास्क पहनकर काउच पर बैठी हैं, इनके मास्क पर 'हंगओवर' लिखा है.

परिणीति चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी बहन के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं.

View this post on Instagram

💫

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

प्रियंका चोपड़ा ने पॉप स्टार निक के साथ अपने रिश्ते की ऑफिशियल जानकारी इसी साल 18 अगस्त को दी थी. मुंबई के एक होटल में आयोजित सगाई समारोह में प्रियंका और निक ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी, जिसमें दोनों के परिवार मौजूद थे. दोनों की सगाई के बाद से लगातार प्रियंका और निक की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थी.

प्रियंका चोपड़ा-निक की शादी में जूते चुराएंगी परिणीति चोपड़ा

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें