ADVERTISEMENTREMOVE AD

अनिल ने परिवार के साथ मनाया बर्थडे, शेयर किया ‘झक्कास’ वीडियो

अनिल कपूर आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

अनिल कपूर आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. अनिल कपूर की बेटी रिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनिल की पत्नी सुनिता, बेटा हर्षवर्धन, सोनम और आनंद वीडियो कॉल पर उनका जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की गिनती उन सितारों में शुमार है, जिनकी उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन वो आज भी नए-नए एक्टर्स को पीछे छोड़ने में कामयाब रहते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं. ये तस्वीर अनिल कपूर और सोनम की अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग की है. इस फिल्म में पहली बार अनिल और सोनम एक साथ काम करने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पत्नी सुनिता ने भी अनिल के जन्मदिन पर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. जिसमें वो अनिल कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें