ADVERTISEMENTREMOVE AD

गडकरी का सपना- मुंबई में दुबई के बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत बने

अगर कैबिनेट की मंजूरी मिली तो मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर दुबई के 163 मंजिला बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत बनेगी

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

माया नगरी मुंबई में दुबई के बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत बनेगी. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा कहना है केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का.

गडकरी का कहना है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पूर्व बंदरगाह इलाके की तरफ बंजर जमीन को पर्यटन के लिए तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कैबिनेट की मंजूरी मिली तो उस बंजर जमीन पर दुबई के 163 मंजिला बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत बनेगी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुंबई पोर्ट के पास सबसे ज्यादा जमीन

गडकरी का मानना है कि मुंबई पोर्ट ट्रस्ट शहर का सबसे अमिर लैंडलॉर्ड है. इसलिए मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की बेकार पड़ी इंडस्ट्रियल लैंड को डेवेलप करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

सब प्‍लान तैयार है और हम केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. मशहूर ताज होटल, बलार्ड एस्टेट, रिलायंस बिल्डिंग, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट इनके मालिक हैं. हम एक ग्रीन और स्मार्ट रोड बनाने जा रहे हैं जो मरीन ड्राइव से तीन गुना बड़ा होगा. एक बार कैबिनेट से मंजूरी मिल जाये तो फिर हम बुर्ज खलीफा से भी बड़ी बिल्डिंग बनाएंगे.
नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पहले बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के नाम से जाना जाने वाला मुंबई शहर की सबसे बड़ी सरकारी जमीन का मालिक है और साल 1873 से बंदरगाह का संचालन कर रहा है, जोकि देश के 12 बड़े बंदरगाहों में से यह एक है.

WhatsApp के जरिये द क्‍व‍िंट से जुड़ि‍ए. टाइप करें “JOIN” और 9910181818 पर भेजें

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×