IPL 2021 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के 14वें सीजन की नीलामी का आयोजन चेन्नई के ग्रांड चोला होटल (IPL 2021 Auction) में किया गया है. जहां सभी 8 फेंचाइजी के मालिक और अधिकारी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगा रहे हैं.
इस नीलामी में आईपीएल की सभी 8 टीमें- मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान भाग ले रही हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने 20 लाख में खरीद लिया है
हरभजन सिंह को KKR ने 2 करोड़ में खरीदा
भारत के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को कोलकाता ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
सैम बिलिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
सैम बिलिंग्स को दिल्ली ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.