ADVERTISEMENTREMOVE AD

नए साल पर देखिए इन 20 चीजों के साथ आप कितने पुराने हो चुके हैं

2020 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भी 20 साल का हो जाएगा 

छोटा
मध्यम
बड़ा
ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो एडिटर: पूर्णेंदु प्रताप

क्या आपको पता है 2020 में 'कहो न प्यार है' फिल्म को 20 साल पूरे हो जाएंगे. इतना ही नहीं
इंस्टाग्राम को 10 साल पूरे हो जाएंगे, ट्विटर को 14 साल और फेसबुक को 16 साल पूरे हो जाएंगे. आपको ऑरकुट याद है? 2020 में ऑरकुट को भी 16 साल पूरे होंगे और सिर्फ 6 साल उसे बंद हुए होंगे. नए साल पर ऐसे ही 20 चीजों के साथ देखिए कि आप कितने पुराने हो चुके हैं.

0
2020 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भी 20 साल का हो जाएगा. OLA को भी एक दशक बीत चुका होगा. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL को भी 12 साल पूरे हो जाएंगे.

रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन को भी 9 साल पूरे हो जाएंगे.
9/11 आतंकवादी हमले को 19 साल और मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले को 12 साल पूरे हो जाएंगे. चर्चित आरुषि तलवार मर्डर केस को 12 साल साल पूरे होंगे.

ATM की लाइन में घंटों खड़े रहना तो आपको याद ही होगा? नोटबंदी के भी 4 साल हो जाएंगे.

भुज में आए भूकंप को 19 साल होंगे, इंडोनेशिया, श्रीलंका और दक्षिण भारत में तबाही मचाने वाली सुनामी को 16 साल हो जाएंगे. मलेशिया एयरलाइन की फ्लाइट 370 को लापता हुए 6 साल हो जाएंगे. देश को हिलाने वाले निर्भया रेप और मर्डर केस को 8 साल हो जाएंगे.

2 अप्रैल 2011 को भारत ने अपना दूसरा क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. इस यादगार दिन को भी 9 साल हो जाएंगे.

और 14 साल पहले फिल्म रंग दे बसंती ने हमें सिखाया था 'जिंदगी जीने के दो तरीके होते हैं या तो जो हो रहा है होने दो, बर्दाश्त करते जाओ या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की'

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×