ADVERTISEMENT

बोलती बंद कराने वाले जुमले कहां से लाते हैं टिकैत?

किसान नेता राकेश टिकैत से खास बातचीत

Updated

प्रोड्यूसर: मौसमी सिंह

वीडियो एडिटर: पूर्णेन्दु प्रीतम

26 जनवरी को किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन कमजोर पड़ने की बात होने लगी थी. तभी किसान नेता राकेश टिकैत के भावुक वीडियो ने इस आंदोलन का सारा इमोशन ही बदल दिया. उसके बाद से टिकैत लगातार सुर्खियों में हैं. क्विंट ने आंदोलन ने इतर भी उनके बारे में जानने के लिए उनसे ख़ास बातचीत की.

ADVERTISEMENT

राकेश टिकैत अपनी बातें एक लाइन में कहने के लिए काफ़ी मशहूर हैं. इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जवाब एक लाइन का ही होता है. फिर लोगों का काम है कि उसे समझें.

आंदोलन के बाद से फिर से हेडलाइन्स में वापस आए टिकैत का कहना है कि वो 2022 या 2024 चुनाव नहीं लड़ेंगे.

चुनाव एक बहुत बड़ी बीमारी है. इससे दूर ही रहना चाहिए. 

आपको बता दें कि राकेश टिकैट दो बार वो चुनाव भी लड़ चुके हैं. एक बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का. लेकिन दोनों बार उनकी हार हुई है.

नेतागिरी, पुलिस की नौकरी और अब किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत आगे पुलिस रिफॉर्स के लिए भी लड़ाई लड़ने की बात करते हैं. उनका कहना है कि पुलिस के रहने की जिस तरह व्यवस्था की गई है वो काफ़ी दयनीय है. उनपर भी अत्याचार हो रहा है. इस दुनिया में जीने का अधिकार सभी का है.

किसान आंदोलन के बारे में उनका कहना है कि जब तक सरकार हमारे मुद्दे सुलझाएगी नहीं, हम वापस जाने वाले नहीं है. आगे ज़रूरत पड़ी तो देशभर में किसानों के बीच जाएंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
Published: 
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT