ADVERTISEMENTREMOVE AD

सिंधिया बोले-टाइगर जिंदा है, कमलनाथ ने पूछा- कागज का या सर्कस का?

MP में कैबिनेट विस्तार के बाद सिंधिया ने कहा था, ‘टाइगर अभी जिंदा है’

Published
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

मध्य प्रदेश में 2 जून को शिवराज सिंह चौहान सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ. बीजेपी सांसद बन चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले कई विधायकों को शिवराज सरकार में जगह मिली. इसके बाद सिंधिया का बयान आया कि 'टाइगर अभी जिंदा है'. अब इस बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रतलाम जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ ने सिंधिया के इस बयान पर कहा, "कौन सा टाइगर जिंदा है, कागज का या सर्कस का?"

कुछ लोग कहते हैं कि वो टाइगर हैं. मैं तो टाइगर भी नहीं हूं, लेकिन मैं एक कागज का टाइगर भी नहीं हूं. अब राज्य के लोग तय करेंगे कि कौन क्या है. 
कमलनाथ

शिवराज पर भी साधा निशाना

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं न तो महाराजा हूं और न ही मामा. इसके अलावा कमलनाथ ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा, "मैंने तो चाय भी नहीं बेची है. मैं सिर्फ कमलनाथ हूं."

राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को 'महाराजा' भी कहा जाता है और शिवराज को 'मामा' नाम से पुकारा जाता है.

शिवराज चौहान जहां भी जाते हैं, बड़े-बड़े ऐलान करते हैं. वो कहते हैं कि हमने इतने मजदूरों को पैसा दिया लेकिन लॉकडाउन के समय हमने देखा कि मजदूर इधर-उधर घूम रहे थे. उनमें से किसी को पैसा नहीं मिला. 
कमलनाथ
0

इन विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

  1. गोपाल भार्गव (कैबिनेट)
  2. विजय शाह (कैबिनेट)
  3. जगदीश देवड़ा (कैबिनेट)
  4. प्रेम सिंह पटेल (कैबिनेट)
  5. यशोधरा राजे (कैबिनेट)
  6. भूपेन्द्र सिंह (कैबिनेट)
  7. अरविंद सिंह भदोरिया (कैबिनेट)
  8. एदल सिंह कंसाना (कैबिनेट)
  9. ओपी सकलेचा (कैबिनेट मंत्री)
  10. बृजेंद्र प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  11. विश्वास सारंग (कैबिनेट मंत्री)
  12. ऊषा ठाकुर (कैबिनेट मंत्री)
  13. मोहन यादव (कैबिनेट मंत्री)
  14. राजवर्धन दत्तीगांव (कैबिनेट)
  15. प्रभुराम चौधरी (कैबिनेट)
  16. इमरती देवी (कैबिनेट)
  17. प्रद्युम्न सिंह तोमर (कैबिनेट)
  18. महेंद्र सिसोदिया (कैबिनेट)
  19. हरदीपसिंह डांग (कैबिनेट मंत्री)
  20. बिसाहू लाल सिंह (कैबिनेट)
  21. भारत सिंह कुशवाह (राज्य मंत्री)
  22. इंदर सिंह परमार (राज्य मंत्री)
  23. रामखिलावन पटेल (राज्य मंत्री)
  24. रामकिशोर कांवरे (राज्य मंत्री)
  25. बृजेन्द्र यादव (राज्य मंत्री)
  26. सुरेश धाकड़ (राज्य मंत्री)
  27. ओपी भदौरिया (राज्य मंत्री)
  28. गिरिराज दंडोतिया (राज्य मंत्री)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×