ADVERTISEMENTREMOVE AD

Navratri Latest Bhakti Song 2021: नवरात्रि स्पेशल भजन, मां दुर्गा आरती व मंत्र

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि के 9 दिनों तक हर दिन मां के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है.

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि इस साल 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेंगे. नवरात्रि के 9 दिनों तक हर दिन मां के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है. मान्यता है कि जो भी व्यक्ति नवरात्रि पर मां की विधिवत् पूजा करता है उस पर मां की कृपा हमेशा बनी रहती है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पूजा के बाद दुर्गा मां की आरती करते है. मां की आरती करते समय पूजा की थाल में कपूर या फिर घी का दीपक जलाएं. मां की आरती करते हुए शंख और घंटी बजाएं. इस आर्टीकल में हम आपके लिए मां दुर्गा की आरती, माता के मंत्र व लेटेस्ट भक्ति गाने लेकर आए है.

0

Durga Maa Aarti: दुर्गा जी की आरती

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिव री।। जय अम्बे गौरी,...।

मांग सिंदूर बिराजत, टीको मृगमद को।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको।। जय अम्बे गौरी,...।

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै।। जय अम्बे गौरी,...।

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।

सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुःखहारी।। जय अम्बे गौरी,...।

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।

कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत समज्योति।। जय अम्बे गौरी,...।

शुम्भ निशुम्भ बिडारे, महिषासुर घाती।

धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती।। जय अम्बे गौरी,...।

चण्ड-मुण्ड संहारे, शौणित बीज हरे।

मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे।। जय अम्बे गौरी,...।

ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। जय अम्बे गौरी,...।

चौंसठ योगिनि मंगल गावैं, नृत्य करत भैरू।

बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू।। जय अम्बे गौरी,...।

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।

भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता।। जय अम्बे गौरी,...।

भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्परधारी।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।। जय अम्बे गौरी,...।

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।

श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति।। जय अम्बे गौरी,...।

अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।

कहत शिवानंद स्वामी, सुख-सम्पत्ति पावै।। जय अम्बे गौरी,...।

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवजी।। जय अम्बे गौरी,...।

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Navratri 2021: मंत्र

1. वन्दे वांच्छितलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌।

वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥

2. दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

3. पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

4. सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे॥

5. सिंहसनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

6. चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥

7. एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।

लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥

8. श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

9. सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।

सेव्यमाना सदा भूयाात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Navratri Special Bhajan 2021

नवरात्रि से पहले यूट्यूब पर माता रानी के कई नए गीत रिलीज हुए है. हम आपके लिए कुछ नए भजन लेकर आए है.

1. माँ की महिमा निराली

ADVERTISEMENTREMOVE AD

2. मैया का चोला है रंगला

ADVERTISEMENTREMOVE AD

3. प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी

ADVERTISEMENTREMOVE AD

4. अम्बे तू है जगदम्बे काली

ADVERTISEMENTREMOVE AD

5. बिगड़ी मेंरी बना दें देवी

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें