Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business news  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-20199 जून: नया शिखर बनाकर लौटा निफ्टी, लाल निशान में बंद शेयर बाजार

9 जून: नया शिखर बनाकर लौटा निफ्टी, लाल निशान में बंद शेयर बाजार

निफ्टी पैक के 50 में केवल 11 शेयर चढ़े.

क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Share/stock market update today 9 June 2021</p></div>
i

Share/stock market update today 9 June 2021

(फोटो: Reuters)

advertisement

भारतीय शेयर बाजार 9 जून को गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. बाजार बंद होते समय बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी इंडेक्स करीब 0.65% नीचे रहे. विदेशी बाजार से कमजोर संकेतों के बीच ज्यादातर शेयर टूटे. आइए देखते हैं बुधवार को बाजार में क्या रहा अहम-

आखिरी दो घंटों में कमजोर होते हुए BSE सेंसेक्स इंडेक्स 52,000 जबकि NSE निफ्टी इंडेक्स 15,650 के नीचे बंद हुआ.

9 जून के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स बुधवार को 394 प्वाइंट्स टूटा. वहीं, NSE निफ्टी 50 इंडेक्स में 104 प्वाइंट की कमजोरी रही.
  • गिरावट के साथ बंद होने से पहले NSE निफ्टी इंडेक्स अपना नया शिखर स्तर बनाते हुए पहली बार 15,800 के ऊपर पहुंच गया था.
  • बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में से 22 शेयर लाल निशान में रहे. निफ्टी पैक के 50 में केवल 11 शेयर चढ़े.
  • निफ्टी पैक में पावर ग्रिड, NTPC, टाइटन कंपनी, डिवीस लैब्स, सिप्ला, BPCL, ONGC, IOC, अडानी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
  • निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.72% टूटा जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 1.35% कमजोर हुआ.
  • वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) 3.15% की गिरावट के बाद 14.75 पर पहुंच गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 15,766.30
  • क्लोज- 15,635.35
  • बदलाव- (-0.67%)
  • हाई- 15,800.45
  • लो- 15,566.90

सेंसेक्स

  • ओपन- 52,401.41
  • क्लोज- 51,941.64
  • बदलाव- (-0.64%)
  • हाई- 52,446.92
  • लो- 51,717.07
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बाजार में गिरावट की क्या रही वजह?

बुधवार को मार्केट में गिरावट की सबसे अहम वजह आखिरी घंटों की बिकवाली रही. लगातार तेजी से शेयर बाजार हाल के दिनों में अपने नए शिखर स्तर पर पहुंचा है. विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों ने भी बाजार में बेयर्स को मदद दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से भी बाजार में कोई स्पष्ट रुचि नहीं दिखाई जा रही है. तिमाही नतीजों से निवेशक मोटेतौर पर संतुष्ट हैं.

किस सेक्टर ने किया कैसा प्रदर्शन?

निफ्टी के सारे सेक्टर आधारित इंडेक्स बुधवार को लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी ऑटो क्षेत्र सर्वाधिक करीब 1.2% टूटा. वहीं, बैंक और मेटल इंडेक्सों में कमजोरी करीब 0.9% की देखी गई. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा सेक्टर 0.6% नीचे रहे जबकि FMCG, IT और एनर्जी सेक्टरों में गिरावट करीब 0.3% की रही.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी

  • पावर ग्रिड (+3.93%)
  • SBI लाइफ (+1.75%)
  • NTPC (+1.55%)
  • टाइटन कंपनी (+0.88%)
  • कोल इंडिया (+0.77%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • टाटा मोटर्स (-2.61%)
  • अडानी पोर्ट्स (-2.43%)
  • श्री सीमेंट (-2.02%)
  • लार्सन (-1.83%)
  • रिलायंस (-1.65%)

स्टॉक जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, NTPC और अडानी पोर्ट्स के स्टॉक का मार्केट में दबदबा रहा.

आगे के लिए क्या है संकेत-

कोविड की स्थिति में सुधार है लेकिन बाजार का बढ़ा वैल्यूएशन चिंतित करने वाला हो सकता है. चौथे तिमाही नतीजों पर भी अगले कुछ दिनों तक निवेशकों की नजर होगी. निवेशकों को सावधानी के साथ व्यापार करना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT