Stock Market में तेजी, सेंसेक्स 545 अंक उछला, Nifty 17340 अंक पर बंद

Stock Market News: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 545.25 अंक चढ़कर 58,115.50 पर बंद हुआ.

क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Stock Market News Update Today 1 August 2022</p></div>
i

Stock Market News Update Today 1 August 2022

(फोटो:क्विंट)

advertisement

Stock Market News Update Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 अगस्त को बुल्स छाए रहें, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 545.25 अंक चढ़कर 58,115.50 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी (Nifty) 181.80 अंक की मजबूत होकर 17,340.05 पर बंद हुआ. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 23 पैसे बढ़कर 79.01 पर बंद हुआ.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर का प्रदर्शन 5% की बढ़त के साथ सेंसेक्स में सबसे शानदार रहा, इसके बाद मारुति सुजुकी इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर रहे. वहीं दूसरी तरफ Sun Pharma के शेयर का प्रदर्शन सेंसेक्स में सबसे खराब रहा. इसके बाद IndusInd Bank और HUL के शेयर रहे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 01 Aug 2022,03:55 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT