Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business news  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Stock Market ने गोता लगाया, सेंसेक्स 872 अंक टूटा, Nifty 17500 अंक के नीचे आया

Stock Market ने गोता लगाया, सेंसेक्स 872 अंक टूटा, Nifty 17500 अंक के नीचे आया

Stock Market News: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 872.28 गिरकर 58,773.87 पर बंद हुआ

क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Stock Market News Update Today 22 August 2022</p></div>
i

Stock Market News Update Today 22 August 2022

(फोटो- आईस्टॉक)

advertisement

Stock Market News Update Today: वैश्विक बाजार की चाल चलते हुए भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,22 अगस्त को गोता मारा, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 872.28 गिरकर 58,773.87 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी (Nifty) 267.75 अंक टूटकर 17,490.70 पर बंद हुआ.

आज के कारोबार को खत्म करने के लिए क्लोजिंग बेल के बजने तक बैंक निफ्टी 1.77% नीचे था जबकि भारत VIX 4% बढ़कर 19.04 पर बंद हुआ. अगर सेंसेक्स पर इंडिविजुअल शेयरों की बात करें तो 0.58% की बढ़त के साथ ITC का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, इसके बाद नेस्ले इंडिया का स्थान रहा. दूसरी तरफ शेयर की कीमत में 4.3% की गिरावट के साथ टाटा स्टील का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. पिछड़ने वाले अन्य शेयर एशियन पेंट्स, L&T, और अल्ट्राटेक सीमेंट के रहें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 22 Aug 2022,03:50 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT