Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business news  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Share Market में उछाल- किन शेयरों ने बनाया मुनाफा, किससे हुआ नुकसान?

Share Market में उछाल- किन शेयरों ने बनाया मुनाफा, किससे हुआ नुकसान?

Stock Market News: शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 762.10 अंक चढ़ा, Nifty 18,484.10 पर बंद

क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Stock Market News Update Today 24 November 2022</p></div>
i

Stock Market News Update Today 24 November 2022

(फाइल फोटो)

advertisement

Stock Market News Update Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 24 नवंबर को बड़ी बढ़त देखने को मिली, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 762.10 अंक मजबूत होकर 62,272.68 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी (Nifty) 216.85 अंक बढ़कर 18,484.10 पर बंद हुआ. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 81.64 पर बंद हुआ.

किन शेयरों से सबसे अधिक मुनाफा?

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी पर सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, HDFC लाइफ, BPCL, इंफोसिस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर शामिल थे. अपोलो हॉस्पिटल्स और HDFC लाइफ के शेयर 4.5% से ऊपर चढ़े हैं.

कौन से शेयर सबसे अधिक टूटे?

दूसरी तरफ निफ्टी पर सिप्ला, कोल इंडिया, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक टूटे हैं. सिप्ला के शेयरा आज बाजार में 0.98% टूटे हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT