Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019एन चंद्रशेखरन बने टाटा सन्स के नए चेयरमैन 

एन चंद्रशेखरन बने टाटा सन्स के नए चेयरमैन 

मिस्त्री के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद बोर्ड ने रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया था.

कौशिकी कश्यप
बिजनेस
Updated:
एन चंद्रशेखरन. (फोटो: Reuters)
i
एन चंद्रशेखरन. (फोटो: Reuters)
null

advertisement

उद्योग जगत में बड़े उलटफेर के साथ पिछले महीनों से चर्चा में रहे टाटा सन्स के चेयरमैन के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. एन चंद्रशेखरन इंडियन कार्पोरेट सेक्टर की इस सबसे नामी ग्रुप के चेयरमैन होंगे.

एन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के पहले नाॅन-पारसी और सातवें चेयरमैन होंगे. वो फिलहाल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ के तौर पर कंपनी से जुड़े हैं. 

आपको बता दें कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा और पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के बीच मतभेद के बाद साइरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की 6 कंपनियों से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले टाटा ग्लोबल बेवरेज और टीसीएस के चेयरमैन पद से मिस्त्री को हटा दिया गया था.

मिस्त्री के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद बोर्ड ने रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Jan 2017,07:26 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT