Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Gujarat election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गुजरात में BJP,हिमाचल में कांग्रेस, मैप में देखें देश का राजनीतिक रंग कितना बदला

गुजरात में BJP,हिमाचल में कांग्रेस, मैप में देखें देश का राजनीतिक रंग कितना बदला

Gujarat-Himachal Election Results:देश के किस राज्य में किस पार्टी की सरकार है,देखने के लिए नीचे नक्शे पर क्लिक करें.

धनंजय कुमार
गुजरात चुनाव
Updated:
i
null
null

advertisement

गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में करीब 2 महीने से चला आ रहा चुनावी शोर थम गया है. हिमाचल में कांग्रेस (Congress) ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो गुजरात में बीजेपी (BJP) प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आई है.

इन चुनावी नतीजों के साथ देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के हाथ से एक राज्य की कमान चली गई तो कांग्रेस के हाथ हिमाचल प्रदेश की सत्ता आई.

गुजरात में जोर तो आम आदमी पार्टी ने भी लगाया था, लेकिन उसे जैसी उम्मीद थी वैसी सफलता नहीं मिली. इन सब के बीच एक नजर भारत के नक्शे पर डालनी चाहिए कि अब किस पार्टी का कितना रंग नजर आता है.

इन चुनावों के बाद भी बीजेपी के रंगों में कोई ज्यादा कमी नहीं आई है. बीजेपी का भगवा रंग हिमाचल से हटा लेकिन गुजरात में बच गया. देश के किस राज्य में किसकी सरकार है जानने के लिए नक्शे पर टच करें.

देश में फिलहाल 16 ऐसे राज्य हैं जहां बीजेपी अपने दम पर या सहयोगियों के साथ सत्ता में है, जबकि कांग्रेस अकेले या सहयोगियों के साथ 6 राज्यों में सत्ता में है. अब 2023 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, तब तक राज्यों का रंग शायद यही रहे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 08 Dec 2022,06:30 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT