Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-20192019 चुनाव: दूसरे चरण के लिए वोटिंग, इन सीटों पर होगा मतदान

2019 चुनाव: दूसरे चरण के लिए वोटिंग, इन सीटों पर होगा मतदान

18 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग

क्विंट हिंदी
चुनाव
Updated:
2019 चुनाव: दूसरे चरण में कहां-कहां वोटिंग, यहां देखिए पूरी लिस्ट
i
2019 चुनाव: दूसरे चरण में कहां-कहां वोटिंग, यहां देखिए पूरी लिस्ट
(फोटो: PTI)

advertisement

वीडियो एडिटर: आशुतोष भारद्वाज

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को लोकसभा की 95 सीटों पर वोटिंग होगी. लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में पूरा होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में वोट डाले गए थे. पहले चरण में 69.43% लोगों ने मतदान किया.

यूपी की 8 सीटों पर चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के सेकेंड फेज में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर कल 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इनमें नगीना, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, बुलंदशहर, अमरोहा और मथुरा की सीटें शामिल हैं. इन सीटों में 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इसलिए इस बार महागठबंधन और बीजेपी में कांटे का मुकाबला है.

उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में सात फेज में वोट डाले जाएंगे. तो देखिए दूसरे फेज में आपके शहर में कब होगी वोटिंग.

उत्तर प्रदेश (लोकसभा सीटः 8)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • नगीना
  • अमरोहा
  • बुलंदशहर
  • अलीगढ़
  • हाथरस
  • मथुरा
  • आगरा
  • फतेहपुर सीकरी

महाराष्ट्र (लोकसभा सीट- 10)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • बुलढाना
  • अकोला
  • अमरावती
  • हिंगोली
  • नांदेड़
  • परभणी
  • बीड
  • उस्मानाबाद
  • लातूर
  • सोलापुर

पश्चिम बंगाल (लोकसभा सीट- 3)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • जलपाईगुड़ी
  • दार्जिलिंग
  • रायगंज

बिहार (लोकसभा सीट- 5)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • किशनगंज
  • कटिहार
  • पुर्णिया
  • भागलपुर
  • बांका

तमिलनाडु (लोकसभा सीट- 39)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल
  • श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, अराकोनम
  • कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरानी
  • विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल
  • इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर
  • पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली
  • पेरंबलूर, कुडालोर, चिदंबरम, मायिलादुथराई
  • नागापट्टनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरई
  • थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथूकुडी, टेनकासी, कन्याकुमारी

कर्नाटक (लोकसभा सीट- 14)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • उदुपी-चिकमंगलूर
  • हासन
  • दक्षिण कन्नड़
  • चित्रदुर्ग
  • तुमकुर
  • मांड्या
  • मैसूर
  • चामराजनगर
  • बेंगलुरु ग्रामीण
  • बेंगलुरु उत्तर
  • बेंगलुरु मध्य
  • बेंगलुरु दक्षिण
  • चिक्काबल्लापुर
  • कोलार

ओडिशा(लोकसभा सीट- 5)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • बरगढ़
  • सुंदरगढ़
  • बलांगीर
  • कंधमाल
  • अस्का

असम ( लोकसभा सीट -5)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • करीमगंज
  • सिलचर
  • मंगलदोई
  • ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट
  • नौगांव

छत्तीसगढ़ (लोकसभा सीट-3)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • राजनंदगांव
  • महासमुंद
  • कांकेर

जम्मू कश्मीर (लोकसभा सीट- 2)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • श्रीनगर
  • उधमपुर

मणिपुर (लोकसभा सीट- 1)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • आंतरिक मणिपुर

त्रिपुरा (लोक सभा सीट- 1)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019 |

  • त्रिपुरा पूर्व

पुडुचेरी (1 सीट)

दूसरा चरण | 18 अप्रैल 2019

  • पुडुचेरी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई राजनीतिक दलों के दिग्गज उम्मीदवारों की परीक्षा है. इन उम्मीदवारों में हेमा मालिनी से लेकर राज बब्बर जैसे नेताओं का नाम शामिल है. फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर, मथुरा से हेमा मालिनी, श्रीनगर से फारुख अब्दुल्ला, चेन्नई सेंट्रल से दयानिधि मारन और बेंगलुरू साउथ से युवा नेता तेजस्वी सूर्या जैसे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दूसरे चरण के मतदान के बाद ईवीएम में कैद होगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Apr 2019,10:31 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT