Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दलित परिवार के घर प्रियंका गांधी, किचन में जाकर खुद ही परोसा खाना 

दलित परिवार के घर प्रियंका गांधी, किचन में जाकर खुद ही परोसा खाना 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार वायनाड में रैली के लिए पहुंचीं थी,

क्विंट हिंदी
चुनाव
Updated:
प्रियंका गांधी ने एक आम परिवार के साथ बैठकर खाया खाना 
i
प्रियंका गांधी ने एक आम परिवार के साथ बैठकर खाया खाना 
(फोटो: ट्टिटर)

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार वायनाड में रैली के लिए पहुंचीं थी, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लोगों से वोट करने की अपील की. इसी दौरान प्रियंका गांधी शहीद वसंत कुमार के घर पहुंचीं, तो उनके पड़ोसियों ने प्रियंका को खाना ऑफर किया. प्रियंका भी उन लोगों का मन रखते हुए उनके घर जाने को तैयार हो गईं.

प्रियंका ने उस परिवार से साथ ना सिर्फ खाना खाया, बल्कि खुद किचन में जाकर खाने का सामान लेकर आती हुई नजर आईं. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-

खास होने की जिद में आम होना कितना खूबसूरत है. श्रीधन्या के घर प्रियंका हमारे परिवार की हर सदस्य की तरह दिखती हैं, जो साथ मिलकर वक्त बांटते हैं और किचन में हाथ बंटाते हैं.

प्रियंका गांधी खुद किचन से खाना लेकर आईं और टेबल पर बैठकर पूरे परिवार के साथ खाया. उस परिवार के लोग भी प्रियंका के इस अंदाज से काफी खुश नजर आ रहे थे.

प्रियंका गांधी अमेठी में तो राहुल गांधी के लिए प्रचार कर रही हैं, वायनाड में भी उन्होंने रैली और रोड शो किया. राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका ने वायनाड में रैली के दौरान राहुल गांधी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं, जो आमतौर पर कम लोग ही जानते हैं. प्रियंका ने बताया कि दादी इंदिरा गांधी और उनके पिता राजीव गांधी के निधन के बाद राहुल और उन्होंने कैसे खुद को संभाला.

ये भी पढ़ें- शीला दीक्षित को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और माकन को नई दिल्ली से टिकट

वायनाड में ही जब प्रियंका गांधी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो मैं मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हूं.

ये भी पढ़ें- चुनाव 2019: ‘यादव परिवार’ की किस्मत तीसरे चरण में होगी तय

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 22 Apr 2019,12:11 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT