Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Telangana election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Telangana Election: प्रियंका गांधी ने कहा, KCR सरकार की एक्सपायरी डेट खत्म| Photos

Telangana Election: प्रियंका गांधी ने कहा, KCR सरकार की एक्सपायरी डेट खत्म| Photos

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं.

क्विंट हिंदी
तेलंगाना चुनाव
Published:
<div class="paragraphs"><p>Telangana Election: 2 लाख नौकरी, 5 लाख स्कॉलरशिप, जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी</p></div>
i

Telangana Election: 2 लाख नौकरी, 5 लाख स्कॉलरशिप, जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी

(फोटो : Altered By Quint Hindi)

advertisement

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) तेलंगाना राज्य के दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी ने शुक्रवार, 24 नवंबर को वारंगल जिले के पालकुर्थी निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस की 6 गारंटी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नें कहा कि तेलंगाना में केसीआर सरकार अपनी एक्सपायरी डेट पार कर चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार नें लोगों को धोखा दिया है. जिसे लोगों ने 10 साल पहले नए राज्य में बहुत उम्मीदों के साथ चुना था.

(फोटो :X)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नें कहा केसीआर सरकार ने हर स्तर पर जनता के साथ अन्याय किया है. उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में कांग्रेस की लहर चल रही है.

(फोटो :X)

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केसीआर सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने जनता के हजारों करोड़ रुपये लूट लूटे हैं.

(फोटो :PTI)

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तेलंगाना नया राज्य बना तो युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने धोखा दिया.

(फोटो :PTI)

पालाकुर्थी तेलंगाना में प्रियंका गांधी चित्याला ऐलम्मा के दर्शन करने पहुंचीं. महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानीं चित्याला ऐलम्मा को चकली ऐलम्मा के नाम से भी  जाना जाता है.

(फोटो :PTI)

प्रियंका गांधी ने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राजस्थान की तरह तेलंगाना में भी युवाओं को  2 लाख नौकरियां दी जाएंगी. सत्ता में आने पर कांग्रेस छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये देगी. हर जिले में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं वाला एक स्कूल स्थापित किया जाएगा.

(फोटो :PTI)

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस द्वारा दी गई छह गारंटी के बारे में भी लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि महिलाएं महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं. कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उन्हें प्रति महीनें  2,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी, जबकि रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा.

(फोटो :X)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- तेलंगाना देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले राज्यों में से एक है.

(फोटो :X)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही  महिलाएं और पुरुष, सभी के लिए डीटीसी बसों में सफर करना मुफ्त कर दिया जाएगा.

(फोटो :X)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT