Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Uttar pradesh election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने कहा- महिलाओं के लिए जल्द जारी होगा घोषणापत्र

यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने कहा- महिलाओं के लिए जल्द जारी होगा घोषणापत्र

प्रियंका गांधी ने यूपी के बाराबांकी पहुंचकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

क्विंट हिंदी
उत्तर प्रदेश चुनाव
Updated:
<div class="paragraphs"><p>प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में प्रचार अभियान पर</p></div>
i

प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में प्रचार अभियान पर

फोटो- क्विंट हिंदी

advertisement

उत्तर प्रदेश (UP Elections) में अगले कुछ ही महीने में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं. तमाम सियासी दलों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी यूपी में लगातार कार्यक्रम कर रही हैं. अब प्रियंका ने यूपी के बाराबांकी पहुंचकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई.

प्रियंका ने कहा- महिलाओं के लिए जारी होगा घोषणा पत्र

इस दौरान प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद महिला किसानों के साथ जलेबी भी खाई. महिलाएं अपने हाथों से उन्हें पानी और जलेबी खिलाते दिखीं. प्रियंका ने यहां कहा कि,

"महिलाओं के लिए हम अलग से एक घोषणा पत्र जारी करेंगे. वो करीब एक हफ्ते के अंदर निकलेगा. महिलाओं के लिए जो घोषणाएं करनी हैं, वे सभी उस घोषणापत्र में होंगी."
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका गांधी ने कहा कि, हमने किसानों के लिए करके दिखाया है. किसान जानते हैं कि पहले क्या था और अब क्या हो रहा है. जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे तो ऐसे ही किसानों का आंदोलन हुआ था. तब राजीव गांधी ने अपना प्रोग्राम रद्द कर किसानों से मुलाकात की थी. प्रियंका ने कहा,

"सरकार कहती है कि विकास हुआ है, मुझे कोई विकास नहीं दिखा. सरकार दावा करती है कि कानून-व्यवस्था में नंबर वन हैं, किसी भी हालत में नंबर 1 नहीं है. जो भी यहां रहता है वो सच्चाई जानता है."

प्रियंका ने पूछा- कोरोना की दूसरी लहर का जिम्मेदार कौन?

प्रियंका गांधी ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन हुआ है ये अच्छी बात है, लेकिन कोरोना में जो कुछ हुआ उसका जिम्मेदार कौन है? दूसरी लहर में जिस तरह प्रशासन ने लोगों पर आक्रमण किया तब सरकार कहां थी. प्रियंका ने कहा कि ये वैक्सीन पिछले साल लगनी चाहिए थी, अमेरिका ने हमसे कई महीने पहले ऑर्डर दिया था, लेकिन हमने नहीं दिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 23 Oct 2021,03:51 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT