Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Uttar pradesh election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP चुनाव- बुलंदशहर में प्रियंका गांधी और अखिलेश-जयंत के बीच 'दुआ-सलाम'

UP चुनाव- बुलंदशहर में प्रियंका गांधी और अखिलेश-जयंत के बीच 'दुआ-सलाम'

प्रियंका गांधी ने वीडियो को ट्वीट कर अखिलेश और जयंत को टैग किया और लिखा कि, "हमारी भी आपको राम राम".

क्विंट हिंदी
उत्तर प्रदेश चुनाव
Updated:
<div class="paragraphs"><p>बुलंदशहर में टकराया अखिलेश-जयंत और प्रियंका गांधी का काफीला</p></div>
i

बुलंदशहर में टकराया अखिलेश-जयंत और प्रियंका गांधी का काफीला

फोटो- ट्विटर/@yadavakhilesh

advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चुनाव प्रचार के बीच गुरुवार को कमाल का नजारा तब देखने को मिला जब बुलंदशहर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी काफिला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी के सामने आया. यूपी में जब आगामी विधानसभा चुनावों के पहले जब राजनीतिक सरगर्मी तेज है, उसके बीच इन विपक्षी नेताओं के बीच दुआ-सलाम देखने को मिला.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बुलंदशहर में जहां प्रियंका गांधी ने एक खुली वैन से हाथ हिलाया, वहीं अखिलेश और जयंत ने भी मुस्कुरा कर प्रियंका को नमस्कार किया.

प्रियंका गांधी ने उस वीडियो को ट्वीट कर अखिलेश और जयंत को टैग किया और लिखा कि, "हमारी भी आपको राम राम".

बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव मिले थे और उन्होंने तस्वीर भी खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी. दरअसल दोनों अक्टूबर में लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में एक-दूसरे से टकरा गए थे. एचटी मीडिया के अनुसार, नाम न छापने की शर्त पर एक सहयोगी ने तब कहा था कि उन्होंने एक-दूसरे से कहा था कि "उन्हें जल्द ही मिलना चाहिए".

यही नहीं अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "एक दुआ-सलाम, तहजीब के नाम".

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 03 Feb 2022,10:59 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT