Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अनुष्का के साथ भूटान के इस गांव में बर्थडे मना रहे हैं विराट

अनुष्का के साथ भूटान के इस गांव में बर्थडे मना रहे हैं विराट

5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली आज 31 साल के हो गए हैं.

क्विंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Updated:
विराट का बर्थडे
i
विराट का बर्थडे
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में बर्थडे मना रहे हैं. अनुष्का शर्मा से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो कभी भूटान के बाजार में नजर आ रही हैं, तो कभी वो वहां के लोकल लोगों के साथ चाय पीती हुई दिख रही हैं.

अनुष्का ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-

आज साढ़े 8 किलोमीटर की चढ़ाई करके एक छोटे से गांव में पहुंचे, वहां हम एक जगह रुके और 4 महीने के छोटे से गाय के बछड़े को खाना खिलाया. घर के मालिक को लगा कि हम थक गए हैं और उसने हमसे चाय पूछी. उनको लोगों को नहीं पता था कि हम कौन हैं, इसके बावजूद उन्होंने हमारा स्वागत किया. हमने उनके घर चाय पी.

विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ बैठकर नाश्ता कर रहे हैं

वैसे विराट कोहली के कारण अनुष्का शर्मा को अक्सर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने टीम सलेक्टर्स पर निशाना साधते हुए अनुष्का शर्मा की भी आलोचना की थी. फारुख इंजीनियर ने कहा था कि टीम सलेक्टर्स वर्ल्ड कप में अनुष्का शर्मा को चाय परोसा करते थे. अनुष्का शर्मा ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उनका नाम बेवजह हर मामले में घसीटा जाता रहा है. फिलहाल इन सब विवादों से दूर ये कपल भूटान में छुट्टियां मना रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘चाय विवाद’ पर अनुष्का के साथ बॉलीवुड, रणवीर बोले-‘हार्ड दिएला है’

पिछले 11 साल में विराट कोहली न सिर्फ भारतीय क्रिकेट, बल्कि क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा सितारा बनकर उभरे हैं. 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली आज 31 साल के हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- ग्राफिक नॉवेल: दिल्ली का वो लड़का, जो बन गया क्रिकेट का किंग कोहली

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 05 Nov 2019,11:12 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT