2 साल के हुए तैमूर, मम्मी-पापा संग काटा केक

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड और सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले तैमूर आज अपना दूसरा बर्थडे मनाने जा रहे हैं

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड और सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले तैमूर आज अपना दूसरा बर्थडे मना रहे हैं
i
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड और सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले तैमूर आज अपना दूसरा बर्थडे मना रहे हैं
फोटो:Instagram 

advertisement

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड और सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले तैमूर 20 दिसंबर को अपना दूसरा बर्थडे मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो बीच पर मस्ती और मम्मी-पापा संग केक काटते नजर आ रहे हैं.

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने 'छोटे नवाब' का जन्मदिन कुछ स्पेशल अंदाज में प्लान किया. खबरों की मानें, तो सैफ और करीना अपने बेटे तैमूर का बर्थडे साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट कर रहे हैं.

देखें तस्वीरों में :

तैमूर बेशक अभी दो साल के ही हुए हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वे बॉलीवुड के किसी भी सितारे से कम नहीं है. तैमूर की गिनती उन स्टार किड्स में की जाती है, जो कम उम्र में काफी फेमस हो गए हैं.

तैमूर की फैन फॉलोइंग अपने पापा सैफ और मां करीना से भी ज्यादा है. अपनी क्यूटनेस के लिए फेमस तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि, तैमूर के साथ ट्रैवलिंग का उनका एक्सपीरियंस अनोखा है. हम उसे वो हर खूबसूरत नजारा दिखाना चाहते हैं जो हम देख चुके हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया गया था. इस ग्रैंड पार्टी में सैफ-करीना के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये किड्स स्‍टार

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 20 Dec 2018,08:40 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT