ADVERTISEMENTREMOVE AD

तैमूर की शक्ल का खिलौना अब बाजार में,  क्या आपने खरीदा

तैमूर ऐसे स्टार किड हैं, जो सबसे ज्यादा मशहूर हैं,

Updated
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली की शक्ल के खिलोने भी मार्केट में आने लगे हैं. तैमूर अभी 2 साल के भी नहीं हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनकी एक तस्वीर के लिए सैकड़ों कैमरे उनके घर के बाहर खड़े थे. सोशल मीडिया पर एक ऐसे सॉफ्ट टॉय की तस्वीर वायरल हो रही है जो हूबहू तैमूर की तरह दिखता है

ADVERTISEMENTREMOVE AD
अब इस सॉफ्ट टॉय की कीमत कितनी है इसका तो पता नहीं, लेकिन सोशल मीडिया में अश्विनी नाम की एक लड़की ने ये तस्वीर शेयर की है, जिसपर तैमूर लिखा है. अश्विनी ने ये भी बताया है कि ये खिलौना केरल में बिक रहा है.

तैमूर ऐसे स्टार किड हैं, जो सबसे ज्यादा मशहूर हैं, फोटोग्राफर उनकी एक झलक के लिए घंटों तक इंतजार करते हैं. यहां तक कि उनकी अच्छी खासी कमाई होती है. खुद सैफ अली खान ने कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया था कि तैमूर की एक फोटो फोटोग्राफर मीडिया हाउस को 1500 रुपये में बेचते हैं.

तैमूर ऐसे स्टार किड हैं, जो सबसे ज्यादा मशहूर हैं,
सैफ अली खान करीना कपूर और तैमूर नया साल स्विटजरलैंड में मनाएंगे 
फोटो:Twitter

जब तैमूर की फोटो इतनी महंगी बिक रही है, तो जाहिर है उनके शक्ल के खिलौने भी महंगे ही होंगे. हो सकता है, जल्द हर खिलौने की दुकान में तैमूर का सॉफ्ट टॉय नजर आने लगे हैं.

तैमूर के साथ सैफ और करीना की दिवाली शॉपिंग

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×