Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कोरोना पॉजिटिव राजीव मसंद अस्पताल में भर्ती, स्टार्स ने किए ट्वीट

कोरोना पॉजिटिव राजीव मसंद अस्पताल में भर्ती, स्टार्स ने किए ट्वीट

कोरोना संक्रमित होने के बाद राजीव मसंद को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
(फोटो: Fecebook/Rajeev Masand)
i
null
(फोटो: Fecebook/Rajeev Masand)

advertisement

कोरोना संक्रमित होने के बाद मशहूर फिल्म समीक्षक राजीव मसंद की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब राजीव के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के सामने आने के बाद उनकी सलामती के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी.

फिल्म समीक्षक राजीव मसंद की सेहत बिगड़ने के बाद उनका इलाज जारी है. राजीव मसंद के करीबियों के अनुसार, राजीव मसंद की हालत गंभीर है और डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है.

सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने किए ट्वीट

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

राजीव मसंद की सेहत से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई स्टार्स राजीव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. राजीव मसंद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. दिया मिर्जा, बिपाशा बसु, नील नितिन मुकेश और सुनील शेट्टी समेत कई स्टार्स ने ट्वीट करके राजीव मसंद की सलामती की दुआ मांगी है.

बता दें कि राजीव एक मशहूर फिल्म क्रिटिक हैं, जिन्हें फिल्म रिव्यूज और स्टार्स इंटरव्यू के लिए जाना जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT