Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका चोपड़ा की शादी में आतिशबाजी, नाराज हो गए फैंस

प्रियंका चोपड़ा की शादी में आतिशबाजी, नाराज हो गए फैंस

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने पॉल्यूशन फ्री दिवाली का संदेश दिया था

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
शादी पर आतिशबाजी पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
i
शादी पर आतिशबाजी पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
फोटो:Instagram 

advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए. मेंहदी, हल्दी से लेकर सगाई और अतिशबाजी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. शनिवार को हुई शादी में जमकर आतिशबाजी हुई, लेकिन दिवाली पर पटाखे न चलाने और पॉल्यूशन फ्री दिवाली का संदेश देने वाली प्रियंका अब सोशल मीडिया पर ट्रोल होती नजर आ रहीं हैं.

दरअसल इस साल दिवाली पर प्रियंका का एक वीडियो रिलीज किया गया था. ये वीडियो दवाई बनाने वाली कंपनी ‘सिपला’ की तरफ से बनाया गया था. यूजर्स ने इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए नाराजगी जाहिर की है. लोगों की नाराजगी इस बात से है कि पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए जनता से अपील करने वाली प्रियंका खुद अपनी शादी में जमकर आतिशबाजी करा रहीं हैं.

आपको बता दें कि प्रियंका को पांच साल की उम्र में अस्थमा हो गया था. इस दिवाली प्रियंका ने एक वीडियो रिलीज किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि

“प्लीज मेरी सांसों का बेरोक रख‍िए. दिवाली पर पटाखों को स्क‍िप कीजिए. ये त्योहार लाइट्स, लड्डू और प्यार का होना चाहिए, जिसमें आप और मेरी तरह अस्थमेटिक पेशेंट खुशहाल दिवाली मना सकें 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका का पॉल्यूशन फ्री मैसेज और उनकी शादी में जोरदार आतिशबाजी दोनों बातें एक दूसरे से मेल नहीं खाती . इस बात को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्टार्स एक तरफ पॉल्यूशन फ्री मैसेज देते हैं दूसरी तरफ अपनी शादी में आतिशबाजी कराते हैं.

यह भी पढ़ें: एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, हिंदू-रीति रिवाज से हुई शादी

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT