Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका और निक शादी के लिए जोधपुर पहुंचे, देखें-तस्वीरें

प्रियंका और निक शादी के लिए जोधपुर पहुंचे, देखें-तस्वीरें

2 दिसबंर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
शादी के लिए जोधपुर रवाना हुईं प्रियंका
i
शादी के लिए जोधपुर रवाना हुईं प्रियंका
(फोटो: /योगेन शाह)

advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की दो दिन के बाद शादी है. शादी के लिए ये जोड़ा मुंबई से जोधपुर पहुंच चुका है. गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक एक साथ नजर आए. आज से जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे. 2 दिसबंर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

बुधवार को प्रियंका के मुंबई वाले घर पर खास पूजा रखी गई, इस पूजा में निक जोनास का पूरा परिवार शामिल हुआ. आज से जोधपुर में प्रियंका और निक जोनास के रिश्तेदारों का आना शुरू हो जाएगा.  
एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा(फोटो: योगेन शाह)
निक जोनास और उनका पूरा परिवार अमेरिका से भारत आ चुका है(फोटो: योगेन शाह)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
(फोटो: योगेन शाह)

जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दो शहरों में रिसेप्शन देंगे. पहला रिसेप्शन दिल्ली में होगा. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की खबर है. कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी कि प्रियंका और निक खुद पीएम मोदी को शादी का कार्ड देने पहुंचे थे. प्रियंका-निक का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा, जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे.

प्रियंका-निक की शादी से लेकर रिसेप्शन तक पूरा कार्यक्रम यहां पढ़ें

प्रियंका और निक की शादी में सलमान खान, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर समेत तमाम बड़े सितारों के शामिल होने की खबरें हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 Nov 2018,09:58 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT