तैमूर के नाम का कुकीज भी अब मार्केट में बिकने लगा है

कुछ दिन पहले ही तैमूर अली की शक्ल का डॉल भी मार्केट में आया था.

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
माॅम करीना के साथ बेबी तैमूर
i
माॅम करीना के साथ बेबी तैमूर
(फोटो: Instagram/@therealkarismakapoor)

advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर के नाम का कुकीज भी मार्केट में आ गया है. डीएनए की खबर के मुताबिक एक कुकीज बनाने वाली कंपनी तैमूर के नाम के कुकीज बनाकर बेच रही है, जिसमें तैमूर की फोटो भी नजर आ रही है. इस बेकरी ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आने वाले मेहमानों को भी ये कुकीज गिफ्ट की हैं.

सोशल मीडिया पर इस कुकीज की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है.

कुछ दिन पहले ही तैमूर अली की शक्ल का डॉल भी मार्केट में आया था. तैमूर अभी 2 साल के भी नहीं हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनकी एक तस्वीर के लिए सैकड़ों कैमरे उनके घर के बाहर खड़े थे. पहले तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय मार्केट में आया और अब कुकीज.

ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बताया तैमूर की नैनी को कितनी सैलरी देती हैं

तैमूर ऐसे स्टार किड हैं, जो सबसे ज्यादा मशहूर हैं, फोटोग्राफर उनकी एक झलक के लिए घंटों तक इंतजार करते हैं. यहां तक कि उनकी अच्छी खासी कमाई होती है. खुद सैफ अली खान ने कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया था कि तैमूर की एक फोटो फोटोग्राफर मीडिया हाउस को 1500 रुपये में बेचते हैं.

हालांकि करीना को ये बिल्कुल पसंद नहीं है कि तैमूर को हर वक्त इतनी अटेंशन मिलती है. करीना ने अरबाज खान के शो में भी तैमूर को लेकर कई बातें कहीं थीं.

तैमूर सिर्फ 2 साल का है, हर वक्त मीडिया के कैमरे उसके पीछे पड़े रहते हैं, प्लीज उसे अपनी जिंदगी जीने दीजिए. वो भी आम बच्चों की तरह स्कूल जाता है, पार्क जाता है.

तैमूर की डॉल तो करीना कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, उन्होंने खुद करण जौहर के शो में कहा था कि वो डॉल तैमूर जैसी नहीं है. अब तैमूर बिस्किट पर करीना के रिएक्शन का इंतजार है.

ये भी पढ़ें-

अरबों की जायदाद के मालिक हैं सैफ, पर तैमूर नहीं हो पाएंगे वारिस!

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT