Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या ‘मिस्टर इंडिया 2’ की तैयारी कर रहे हैं अनिल और शेखर कपूर?

क्या ‘मिस्टर इंडिया 2’ की तैयारी कर रहे हैं अनिल और शेखर कपूर?

शेखर कपूर ने ट्विटर पर अपने साथ अनिल कपूर की तस्वीर पोस्ट की और नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया.

क्‍व‍िंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
शेखर कपूर ने ट्विटर पर अपने साथ अनिल कपूर की तस्वीर पोस्ट की
i
शेखर कपूर ने ट्विटर पर अपने साथ अनिल कपूर की तस्वीर पोस्ट की
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' तो आपको याद ही होगी. ऐसा लगता है कि शेखर कपूर और अनिल कपूर एक बार फिर एक साथ काम करने के लिए अपने अगले प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं. शेखर कपूर और अनिल कपूर ने इशारों ही इशारों में कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिनसे लगता है कि ये दोनों फिल्म के सीक्वेल पर काम कर रहे हैं.

'मिस्टर इंडिया' के डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्विटर पर अपने साथ अनिल कपूर की तस्वीर पोस्ट की और नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया. शेखर ने लिखा: "अगली 'मिस्टर इंडिया 2' के लिए लुक पर चर्चा, या साथ में एक और फिल्म? अनिल आप सबको बताएं"

अनिल कपूर ने भी उसी फोटो को शेयर किया और लिखा: "डेजा वू जैसा लगता है! शेखर और मैं कुछ नए और सुपर रोमांचक विषय के बारे में गहरी चर्चा कर रहे हैं! हम उसी जादू को एक बार फिर क्रिएट करने की उम्मीद कर रहे हैं, जो हमने इससे पहले 'मिस्टर इंडिया' में किया था."

ये भी पढ़ें - कांस फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन भी बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
पालक झपकते गायब हो जाने वाले मिस्टर इंडिया और मोगैंबो को भला कौन भूल सकता है? इकत्तीस साल पहले शेखर कपूर ने अनिल कपूर के साथ मिलकर सिल्वर स्क्रीन पर एक ऐसी फिल्म पेश की थी, जो बॉलीवुड के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म के सभी प्रमुख किरदार अपने आप में बेहद खास थे.

'मिस्टर इंडिया' में, अनिल कपूर ने अरुण वर्मा का किरदार निभाया था, जिन्होंने पूरी फिल्म में एक ब्लेजर और सफेद टोपी पहनी थी. अरुण के पहनावे को याद करते हुए, अनिल ने अपने ट्वीट में चुटकी लेते हुए कहा, "टोपी का एडजस्टमेंट लकी था,, और इस बार भी ये ट्रिक काम आ सकती है."

ये भी पढ़ें - Review: दे दे प्यार दे रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की केमिस्ट्री है जबरदस्त

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT