Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ऐश्वर्या और बेटी आराध्या हॉस्पिटल में भर्ती, दोनों कोरोना पॉजिटिव

ऐश्वर्या और बेटी आराध्या हॉस्पिटल में भर्ती, दोनों कोरोना पॉजिटिव

दोनों को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है

क्विंट हिंदी
सितारे
Updated:


अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं
i
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं
(फोटो: योगेन शाह)

advertisement

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन वो होम आइसोलेशन में ही थीं. जिसके बाद अब अचानक दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि ऐश्वर्या के स्वास्थ्य में कोई गिरावट देखी गई या फिर उनकी बेटी को कोई तकलीफ थी. सिर्फ इतना ही बताया गया है कि दोनों को भी नानावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

इससे पहले अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर बताया था कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. वहीं जया बच्चन समेत परिवार के बाकी सदस्य संक्रमित नहीं हुए हैं. उन्होंने बताया था कि कि ऐश्वर्या-आराध्या घर पर ही क्वॉरंटीन रहेंगी.

अमिताभ-अभिषेक ने दी थी जानकारी

11 जुलाई की रात को मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल से कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि दोनों ही में माइल्ड सिम्पटम हैं और ऐहतियातन अस्पताल में भर्ती हैं.

इसके बाद अमिताभ बच्चन के परिवार के सभी चार बंगलों - जलसा, प्रतिभा, जनक और वत्स - को सैनिटाइज करने के बाद BMC ने सील कर दिया था. बंगले में काम करने वाले 30 लोगों का COVID19 टेस्ट भी कराया गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Jul 2020,10:56 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT