Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया 100 दिन अस्पताल में रही

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया 100 दिन अस्पताल में रही

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जनवरी में अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी सभी के साथ शेयर की थी.

क्विंट हिंदी
सितारे
Published:
<div class="paragraphs"><p>प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर</p></div>
i

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

(फोटो: इंस्टाग्राम/प्रियंका चोपड़ा)

advertisement

एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी की फोटो फैंस के साथ शेयर की है. इसी के साथ प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी 100 दिनों से ज्यादा NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में रहने के बाद घर लौट आई है.

मदर्स डे पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,

"मदर्स डे पर, हम इन पिछले कुछ महीनों को देखते हैं. 100 दिनों से ज्यादा दिन NICU में रहने के बाद, हमारी बेटी अब घर आ गई है. हर परिवार का सफर अलग होता है, और इसके लिए एक निश्चित विश्वास की जरूरत होती है, और जबकि हमारा कुछ महीनों का समय चुनौतीपूर्ण, पीछे मुड़कर देखने पर ये साफ हो जाता है कि हर पल कितना कीमती है."

प्रियंका ने आगे डॉक्टरों और नर्सों को शुक्रिया कहते हुए सभी मांओं और केयरटेकर्स को मदर्स डे विश किया.

आखिर में पति निक जोनस को शुक्रिया कहते हुए प्रियंका ने लिखा, "इसके अलावा .. ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं ये करना चाहूंगी. मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी सभी के साथ शेयर की थी. प्रियंका और निक की बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है.

दोनों ने बेटी का नाम माल्ती मैरी रखा है.

एक-दूसरे को करीब एक साल तक डेट करने के बाद, प्रियंका और निक दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT