Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका को एक और अवॉर्ड, सामाजिक काम के लिए UNICEF ने दिया सम्मान

प्रियंका को एक और अवॉर्ड, सामाजिक काम के लिए UNICEF ने दिया सम्मान

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं 

क्विंट हिंदी
सितारे
Updated:
प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल अंबैस्डर हैं 
i
प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल अंबैस्डर हैं 
(फोटो: इंस्टाग्राम/प्रियंका चोपड़ा)

advertisement

दुनियाभर में बच्चों को लेकर काम करने के लिए एक्टर प्रियंका चोपड़ा को डैनी केये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. प्रियंका को ये अवॉर्ड दिसंबर में होने वाले यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल में दिया जाएगा. प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं और दुनिया के कई देशों में छोटे-छोटे बच्चों के लिए काम कर चुकी हैं.

अवॉर्ड मिलने की खुशी फैंस से साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा-

‘आभारी हूं. यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल में डैनी केये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए शुक्रिया यूनिसेफ. यूनिसेफ की तरफ से दुनियाभर के बच्चों के लिए काम करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.’

प्रियंका चोपड़ा 2006 से यूनिसेफ के साथ काम कर रही हैं. उन्हें 2010 में यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर फॉर चाइल्ड राइट्स और 2016 में ग्लोबल एंबेसडर बनाया गया था. इंडिया के अलावा, वो सूडान, जिम्बॉबे और बांग्लादेश समेत कई देशों में रिफ्यूजी बच्चों से मिल चुकी हैं. हाल ही में वो इथियोपिया गई थीं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया था.

UNICEF ने ये अवॉर्ड Danny Kaye को बतौर ट्रिब्यूट शुरू किया था. डैनी केये ने इस संगठन के लिए काफी काम किया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

'द स्काई इज पिंक' में आएंगी नजर

‘द स्काई इज पिंक’ की रैप अप पार्टी में चोटिल पहुंची प्रियंका चोपड़ा(फोटो: इंस्टाग्राम/प्रियंका चोपड़ा)

प्रियंका की फिल्मों की बात करें तो उनकी 'द स्काई इज पिंक' इसी साल रिलीज हो सकती है. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में हैं. जायरा फिल्म में प्रियंका की बेटी बनी हैं.

फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं. ये 2016 के बाद से प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म है. प्रियंका कॉमेडियन मिंडी कलिंग के साथ भी एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Jun 2019,06:39 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT