Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका को लोग दिला रहे अस्थमा की याद,पूछा-पतंजलि सिगरेट है क्या?

प्रियंका को लोग दिला रहे अस्थमा की याद,पूछा-पतंजलि सिगरेट है क्या?

प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘ढोंगी’ कहा है

क्विंट हिंदी
सितारे
Updated:
प्रियंका ने अस्थमा को लेकर किया था कैंपेन
i
प्रियंका ने अस्थमा को लेकर किया था कैंपेन
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

एक्टर प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. पिछले साल अस्थमा होने का खुलासा करने वालीं प्रियंका की हाल ही में सिगरेट पीते हुए एक फोटो ट्विटर पर वायरल हो गई है. इसके बाद से ट्विटर यूजर्स प्रियंका को 'ढोंगी' कहकर ट्रोल कर रहे हैं.

प्रियंका अस्थमा के प्रति जागरुकता फैलाने को लेकर एक कैंपेन भी कर चुकी हैं. वो अस्थमा को लेकर कुछ वीडियो में नजर आईं थीं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी वोकल हैं. ऐसे में उनकी सिगरेट पीती फोटो उनके फैंस को पसंद नहीं आई.

एक यूजर ने लिखा, ‘तुम्हारी जिंदगी, तुम्हारी पसंद, लेकिन ये ढोंग क्यों?’

एक यूजर ने प्रियंका की शादी और सिगरेट पीते हुए फोटो पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने सभी से अस्थमा को लेकर दिवाली पर पटाखे नहीं इस्तेमाल करने को कहा था.

प्रियंका की ये फोटो उनके मयामी में हुए बर्थडे सेलिब्रेशन की बताई जा रही हैं. इसमें प्रियंका को सिगरेट पीते देखा जा सकता है, वहीं उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के हाथ में सिगार है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

‘पतंजलि की सिगरेट पी रहीं थी प्रियंका’

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की फोटो पर मजे लेने से भी नहीं चूके. एक ने लिखा कि वो शायग पतंजलि की सिगरेट पी रहीं थीं!

कुछ ने किया प्रियंका का बचाव

हालांकि कुछ यूजर्स ने प्रियंका का बचाव भी किया. एक यूजर ने लिखा कि अगर प्रियंका ने अस्थमा को लेकर झूठ बोला है तो इसमें बात का बतंगड़ क्यों बनाया जा रहा है?

तेहसीन पूनावाला ने लिखा, ‘क्या एक महिला बिना ट्रोल हुए फैसले ले सकती है? क्या पता उन्होंने पहले कभी स्मोक नहीं किया हो, या किया हो, या फिर वो बस एक ड्रैग ले रही हों... उन्हें अकेला छोड़ दीजिए.’

प्रियंका ने पिछले साल अस्थमा को लेकर खुलसा किया था कि 5 साल की उम्र में उन्हें अस्थमा का पता चला था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Jul 2019,04:41 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT