Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रिया कपूर के पति करण बूलानी ने अनिल कपूर के साथ भी किया है काम

रिया कपूर के पति करण बूलानी ने अनिल कपूर के साथ भी किया है काम

Rhea Kapoor-Karan Balooni Marriage: रिया कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ 14 अगस्त को मुंबई में शादी की.

क्विंट हिंदी
सितारे
Updated:
<div class="paragraphs"><p>शादी के बंधन में बंधे रिया कपूर और करण बूलानी</p></div>
i

शादी के बंधन में बंधे रिया कपूर और करण बूलानी

Photo/Social Media

advertisement

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) 14 अगस्त की शाम अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले पर हुई. शादी में रिया की बहन सोनम कपूर, कजिन अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर समेत पूरा परिवार शामिल हुआ.

अनिल कपूर और सुनीता कपूर के कुल तीन बच्चे हैं- सोनम, रिया और हर्षवर्धन. रिया सोनम की छोटी बहन हैं. रिया अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर की स्टाइलिस्ट भी है. 'आयशा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकीं रिया कपूर, 13 साल से करण बूलानी के साथ रिलेशनशिप में हैं. बोनी

शादी समारोह के दौरान सोनम कपूर अपने पति आनंद अहुजा के साथ

Photo/Social Media

अनिल कपूर की बहन और बहनोई

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन, अंशुला कपूर

रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को हुआ. रिया ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क युनिवर्सिटी के पूरी की है.

अपनी बहन सोनम कपूर से अलग, रिया लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. हालांकि, इंस्टाग्राम पर वो काफी एक्टिव हैं और करण के साथ अक्सर तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

करण बलूनी फिल्म निर्देशक हैं और वह कई फिल्मों का निर्देशन, डबिंग और प्रोड्यूस कर चुके हैं. फिल्ममेकिंग के साथ लगभग 500 से अधिक विज्ञापन भी उनके नाम पर हैं. इसके साथ ही उन्होंने रिया की प्रोड्यूस की गई फिल्म 'आयशा' और करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'Wake Up Sid' के साथ भी काम किया है. करण, अनिल कपूर अभिनीत सिरीज '24' में भी कुछ एपिसोड के डायरेक्टर के तौर भी काम कर चुके हैं.

अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘That Healing Feeling’ की वजह से करण काफी सुर्खियों में आए थे. इसके साथ ही Indian Documentary Producers Association में सबसे कम उम्र के कार्यकारी सदस्य बन गए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 15 Aug 2021,03:36 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT