Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Kamaal Rashid Khan खान गिरफ्तार, 2020 में किया था विवादित पोस्ट

Kamaal Rashid Khan खान गिरफ्तार, 2020 में किया था विवादित पोस्ट

Kamaal Rashid Khan कई बार अपने ट्वीट को लेकर मुश्किलों में गिर चुके हैं.

क्विंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Published:
<div class="paragraphs"><p>Kamaal Rashid Khan खान गिरफ्तार,</p></div>
i

Kamaal Rashid Khan खान गिरफ्तार,

(फोटो: ट्टिटर)

advertisement

एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल खान ( Kamaal Rashid Khan) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उनको एक विवादित ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. कमाल खान को मुंबई पुलिस एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है.

कमाल आर खान पर क्या आरोप?

कमाल आर खान को 2020 में किए एक विवादित पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया है. केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने केआरके के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

कमाल खान अपने विवादित पोस्ट के लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. यही नहीं वो बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स की फिल्मों की जिस तरह से रिव्यू करते हैं उसको लेकर भी काफी विवाद होता है. सलमान खान पर निगेटिव कमेंट को लेकर भी वो लोगों के निशाने पर आए थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सलमान खान ने भी किया था मानहानि का केस

कमाल खान ने सलमान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू किया था, साथ ही उनके लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था, जिसको लेकर सलमान ने मानहानि का केस किया था.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले केआरके ने सीताम, देशद्रोही जैसी फिल्मों में अभिनय किया था और फिलहाल वो देशद्रोही-2 का सीक्वल बना रहे हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT