Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रणवीर सिंह ने बेयर ग्रिल्स को किया Kiss-सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं मीम

रणवीर सिंह ने बेयर ग्रिल्स को किया Kiss-सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं मीम

रणवीर सिंह शो में सर्बिया के जंगल में नजर आए

क्‍व‍िंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>ग्रिल्स को रणवीर ने किया किस</p></div>
i

ग्रिल्स को रणवीर ने किया किस

(फोटो: ट्टिटर)

advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बेयर ग्रिल्स के शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में नजर आए. इस एंडवेचरस शो के बाद रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेयर ग्रिल्स को किस करते नजर आ रहे हैं. रणवीर से इस किसिंग वीडियो का चर्चा शो से कम नहीं है, सोशल मीडिया पर लोग भी लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर उनके ऊपर मीम्स बनाकर शेयर किए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

देश से लेकर विदेश तक सोशल मीडिया यूजर्स मीम्स शेयर कर रहे हैं और रणवीर सिंह का मजाक भी बना रहे हैं.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है शो 

डिस्कवरी चैनल के मशहूर एडवेंचर शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' का ओटीटी वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शो बेयर ग्रिल्स के साथ अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं. शो में रणवीर सर्बिया के जंगल में बेयर ग्रिल्स के साथ दिखे जिसमें वो कई चुनौतियों का सामना करते हैं.

रणवीर सिंह के शो को देखकर कई लोग मजाक भी बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर तो लोगों ने कहा कि रियलिटी शो रियल नहीं दिख रहा है. यहां तक कि कुछ लोग कह रहे हैं कि रणवीर ओवर एक्टिंग कर रहे हैं, जो इस शो के हिसाब से बिल्कुल सही नहीं लग रहा.

पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक बन चुके है शो के गेस्ट

ग्रिल्स के इस शो में पीएम मोदी भी मेहमान बन चुके हैं, वहीं बॉलीवुड के कई एक्टर्स अजय देवगन, अक्षय कुमार, रजनीकांत जैसे एक्टर भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Jul 2022,12:01 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT