advertisement
कोरोनावायरस के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है. ऐसे में लोगों का घर पर समय काटना मुश्किल हो रहा है. लॉकडाउन के दौरान सरकार ने दूरदर्शन पर 80 और 90 दशक के पॉपुलर टीवी सीरियल जैसे रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान समेत कई शोज को री-टेलीकास्ट करने का ऐलान किया था. अगर आप भी अपने पुराने धारावाहिकों का एक बार फिर से उठाना चाहते हैं आनंद. हम आपको बता रहे हैं देख भाई देख, श्रीमान श्रीमती, शक्तिमान, रामायण और सर्कस जैसे अन्य शोज के प्रसारित होने का समय, आप कैसे शोज को ऑनलाइन डीडी नेशनल पर देख सकते है और इसके अलावा आप दूरदर्शन चैनल को बिना इंटरनेट कैसे देख सकते हैं.
पुराने जमाने का पॉपुलर शो ‘देख भाई देख’ डीडी नेशनल पर शाम 6 बजे री-टेलीकास्ट किया जा रहा है. देख भाई देख शो की कहानी दीवान फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है. शो में तीन पीढ़ियों को दिखाया गया है.
श्रीमान श्रीमती का दोबारा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया जा रहा है. शो शाम 4 बजे प्रसारित किया जाता है. यह शो दूरदर्शन पर साल 1994 से 1999 तक प्रसारित किया गया था.
मुकेश खन्ना स्टारर शो शक्तिमान की एक बार फिर से दूरदर्शन पर वापसी हुई है. शो डीडी नेशनल पर दोपहर 1 बजे प्रसारित एक घंटे प्रसारित किया जाता है.
रामानंद सागर की रामायण का दोबारा प्रसारण दूरदर्शन पर 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है. रामायण का पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है.
बीआर चोपड़ा की महाभारत का री-टेलाकास्ट डीडी भारती पर शुरू हो चुका है. महाभारत का एक एपिसोड दोपहर 12 बजे और दूसरा शाम 7 बजे प्रसारित किया जाता है.
पुराने जमाने का पॉपुलर डिटेक्टिव शो ब्योमकेश बक्शी का भी दूरदर्शन चैनल पर टेलीकास्ट शुरू हो चुका है. शो हर रोज सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है.
शाहरुख खान स्टारर शो सर्कस डीडी नेशनल पर फिर से वापसी कर चुका है. शो का री-टेलीकास्ट हर दिन रात 8 बजे किया जाता है.
DD National Shows | Show Timings | Episodes Per Day |
---|---|---|
Shaktimaan | 1:00 PM | 1 |
Ramayaan | 9 AM -10 AM and 9 PM to 10 PM | 2 |
Mahabharat | 12 Noon and 7 PM | 2 |
Byomkesh Bakshi | 11:00 AM | 1 |
Circus | 8:00 PM | 1 |
Shriman Shrimati | 4:00 PM | 1 |
Buniyaad | 5:00 PM | 1 |
Chanakya | 10:00 PM | 1 |
आप रामायण, महाभारत और अन्य शोज का लाइव टेलीकास्ट डीडी नेशनल के ऐप ‘NewsOnAir’पर भी देख सकते हैं. ‘NewsOnAir’ऐप एन्ड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस ऐप से आप डीडी नेशनल के शोज का सीधा प्रसारण देख पाएंगे.
सबसे पहले आपको DD TV ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद शोज का लाइव प्रसारण बिना इंटरनेट देखने के लिए आपको वाई-फाई की आवश्यकता होगी. Tv-On-Go Doordarshan ऐप प्ले स्टोर पर स्मार्टफोन और लैपटॉप यूजर्स के लिए उपलब्ध है. डोंगल या वाई-फाई के जरिए नेट कनेक्ट कर आप सभी शोज का आनंद उठा सकते हैं.
DTH Provider | Channel Number |
---|---|
Dish TV | Channel 193 (SD), 4030 (HD) |
Tata Sky | Channel 114 |
Independent TV | Channel 205 |
Airtel Digital TV | Channel 148 |
Videocon D2H | Channel 149 |
Sun Direct DTH | Channel 310 |
DD Free Dish | Channel 1 |
d2h | Channel 149 |
Cignal Digital TV | Channel 171 (SD) |
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)