advertisement
कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है. इस वजह से लोगों के लिए समय बिताना मुश्किल हो रहा है. लेकिन इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जनता को एक खास तोहफा दिया है. प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि जनता की मांग पर एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर की महाभारत का प्रसारण किया जाएगा.
अगर आप भी एक बार फिर से 90 के दशक के चर्चित धारावाहिक रामायण और महाभारत का आनंद उठाना चाहते हैं, तो जानिए कब, कैसे और कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट.
रामानंद सागर की 'रामायण' और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू हुआ है.
आप टीवी के अलावा ऑनलाइन भी रामायण और महाभारत का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. धारावाहिक को ऑनलाइन लाइव देखने के लिए न्यूज ऑन एयर ऐप को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद कोड स्कैन कर डीडी नेशनल पर एपिसोड लाइव देख सकते हैं.
रामायण का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा. महाभारत का पहला एपिसोड दोपहर 12 बजे और दूसरा एपिसोड शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा.
DTH Provider | Channel Number |
---|---|
Dish TV | Channel 193 (SD), 4030 (HD) |
Tata Sky | Channel 114 |
Independent TV | Channel 205 |
Airtel Digital TV | Channel 148 |
Videocon D2H | Channel 149 |
Sun Direct DTH | Channel 310 |
DD Free Dish | Channel 1 |
d2h | Channel 149 |
Cignal Digital TV | Channel 171 (SD) |
बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था. इन सभी किरदारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. ’महाभारत’ शो का निर्माण और निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा ने किया था. शो में नितीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था, जबकि अर्जुन के किरदार में फिरोज खान थे.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)