Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ipl t20  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019IPL में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बने कोहली

IPL में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बने कोहली

आईपीएल के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली ने ये उपलब्धि हासिल की

आईएएनएस
IPL 2024
Published:
IPL में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बने कोहली
i
IPL में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बने कोहली
(फोटो: IPL)

advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. कोहली ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे के आईपीएल के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 43 गेंदों पर 50 रनों की अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया.

कोहली से ऊपर साथी रोहित और धोनी

कोहली से ऊपर अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. रोहित ने आईपीएल में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं.

IPL सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 336 छक्के उड़ाए हैं. उनके बाद कोहली के टीम साथी अब्राहम डिविलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक 231 छक्के लगाए हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली टॉप पर हैं. उन्होंने अब तक 5827 रन बनाए हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT