Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Khullam khulla  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Socialbaazi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BCCI पर भड़के फैंस, बोले-धोनी जैसे लेजेंड से ये बर्ताव जायज नहीं

BCCI पर भड़के फैंस, बोले-धोनी जैसे लेजेंड से ये बर्ताव जायज नहीं

BCCI कॉन्ट्रैक्ट से बाहर धोनी

क्विंट हिंदी
सोशलबाजी
Updated:
BCCI कॉन्ट्रैक्ट से बाहर धोनी
i
BCCI कॉन्ट्रैक्ट से बाहर धोनी
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है. 2019-20 के लिए ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है. इस खबर के आने के बाद धोनी के फैंस में नाराजगी है. फैंस ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई से पूछा है कि क्यों धोनी को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है.

धोनी ने आखिरी मैच वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और तब से उनके क्रिकेट भविष्‍य को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

क्रिकेट कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने लिखा, ‘सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सबसे बड़ी खबर कि इसमें धोनी नहीं हैं, जिससे लगता है, और कई लोगों को इसका डर भी है कि उनका दौर खत्म होने जा रहा है. उन्हें आईपीएल में CSK की तरफ से अच्छा खेलते देखना चाहूंगा. और उसके बाद... किसे मालूम.’

एक यूजर ने बीसीसीआई पर भड़कते हुए कहा कि धोनी जैसे लेजेंड खिलाड़ी के साथ इस तरह का बर्ताव कैसे किया जा सकता है. ‘उनके बिना क्रिकेट नहीं है.’

एक ने लिखा कि ऐसा शख्स, जिसके नाम पर 3 ICC ट्रोफी हैं, उसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया.

एक यूजर ने लिखा, ‘आप सचिन को 40 की उम्र तक खिला सकते हैं और जो टीम इंडिया का सबसे फिट खिलाड़ी है, उसे आप कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रख रहे हैं. बीसीसीआई आपको शर्म आनी चाहिए.’

ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि धोनी को इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जाएगा. एक खिलाड़ी को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए एलिजिबल होने के लिए एक विशेष सत्र में कम से कम तीन टी 20 मैच खेलने होते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 16 Jan 2020,04:58 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT