साक्षी धोनी के घर बिजली गुल, सोशल मीडिया पर की शिकायत

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी बिजली कटौती से परेशान हैं.

क्विंट हिंदी
सोशलबाजी
Published:
धोनी के घर बिजली गुल
i
धोनी के घर बिजली गुल
(फोटो: Twitter)

advertisement

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी बिजली कटौती से परेशान हैं. सोशल मीडिया पर साक्षी ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि रांची में हर दिन चार से 7 घंटे बिजली कटौती होती है. लोग रोज इस परेशानी से जुझते हैं.

साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा-

आज यानी 19 सिंतबर 2019 को पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है. बिजली न होने का कोई कारण नहीं है, मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है. आशा करती हूं कि संबंधित अथॉरिटी इस पर संज्ञान लेगी.

हालांकि कुछ ट्रोल्स ने सांक्षी के इस ट्टीट पर चुटकी भी ली.

साक्षी आजकल रांची में हैं. गुरुवार शाम महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ फ्लाइट से रांची पहुंचे. सेना में ड्यूटी करने के बाद पहली बार धोनी रांची पहुंचे हैं. झारखंड में इसी साल चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में साक्षी के इस ट्वीट के बाद लोग सीएम रघुबर दास को भी निशाने पर ले रहे हैं. जो आजकल 24 घंटे बिजली देने का दावा करते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT