advertisement
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच भी बैंक खुले हैं, क्योंकि वह सरकार की आवश्यक सेवाओं की लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बैंकों ने अपने काम के घंटों में कटौती की है. अगर आपका अप्रैल महीने में बैंक से संबंधित कोई जरुरी काम है, तो उसे फौरन निपटा लीजिए. दरअसल अप्रैल में छुट्टियां पड़ने के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे.
आम तौर पर बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को छुट्टी के कारण बंद रहते हैं. कभी-कभी राज्यों में छुट्टी की तारीख अलग-अलग होती है. हालांकि नेशनल हॉलीडे पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के लिए एक ही दिन होता है.
Date | Day | Holiday | Bank Holiday in |
---|---|---|---|
01-Apr-20 | Wednesday | Odisha day | Odisha |
02-Apr-20 | Thursday | Ram Navami | Several states |
06-Apr-20 | Monday | Mahavir Jayanti | Several states |
10-Apr-20 | Friday | Good Friday | Several states |
11-Apr-20 | Saturday | Easter Saturday | Nagaland |
13-Apr-20 | Monday | Bohag Bihu/Vaisakh | For Bohag Bihu-Assam For Vaisakhi-Punjab, and Haryana |
14-Apr-20 | Tuesday | Dr. Ambedkar Jayanti/Maha Vishuba Sankranti/Tamil New Year/Bohag Bihu/Bengali New Year/Vishu/Cheiraoba | For Dr. Ambedkar Jayanti-Several states�For Maha Vishuba Sankranti-Odisha For Tamil New Year-Tamil Nadu For Bohag Bihu-Assam and Arunachal Pradesh For Bengali New Year-Tripura and West Bengal For Vishu-Kerala�For Cheiraoba-Manipur |
15-Apr-20 | Wednesday | Himachal Day | Himachal Pradesh |
21-Apr-20 | Tuesday | Garia Puja | Tripura |
25-Apr-20 | Saturday | Parashurama Jayanti/Basava Jayanti | For Parashurama Jayanti-Several states For Basava Jayanti-Karnataka |
इसके अलावा बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहारों पर भी निर्भर करती हैं. असम राज्य में 13-15 अप्रैल तक बिहू फेस्टिवल मनाया जाता है. इसके अलावा 13 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा के अलावा कई जगहों पर बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है. आपको बता दें कि बैंकों की कोरोनावायरस के चलते बदले समय और छुट्टियों की जानकारी न होने के कारण लोग बैंक ब्रान्च विजिट करते हैं, जिसके बाद उन्हें हॉलिडे और समय बदलने की जानकारी होती है. ऐसे में लोगों के कई जरुरी काम लटक जाते हैं.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)