Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sawan Somwar 2022 List: सावन का पहला सोमवार कब है? जानें महत्व, पूजा विधि व उपाय

Sawan Somwar 2022 List: सावन का पहला सोमवार कब है? जानें महत्व, पूजा विधि व उपाय

Sawan Somwar: भगवान शिव को सावन में बेल पत्र, दूध, जल, भांग धतूरा, फूल, फल आदि अपर्ण किया जाता हैं.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Sawan Somvar 2022</p></div>
i

Sawan Somvar 2022

(फोटो: istock)

advertisement

Sawan Somvar 2022 Date: हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए सावन का महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस एक महीने में शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा आराधना व व्रत करते हैं. इस साल 14 जुलाई 2022 से सावन माह (Sawan 2022 Start Date) की शुरुआत हो रही है. सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 (First Sawan somwar 2022) को है और आखिरी सोमवार 12 अगस्त 2022 के दिन हैं.

सावन का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास हिंदी कैलेंडर में पांचवां महीना होता है. भगवान शिव को सावन में बेल पत्र, दूध, जल, भांग धतूरा, फूल, फल आदि अपर्ण किया जाता हैं और भोले नाथ की भक्ति भाव से आराधना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन में पड़ने वाले सोमवार व्रत का पालन करता है उसकी भगवान शिव हर मनोकामना पूरी करते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Sawan Somwar Date Calendar: सावन सोमवार कैलेंडर

  • पहला सावन सोमवार- 18 जुलाई 2022

  • दूसरा सावन सोमवार- 25 जुलाई 2022

  • तीसरा सावन सोमवार- 1 अगस्त 2022

  • चौथा सावन सोमवार- 8 अगस्त 2022

  • पांचवा अंतिम सावन सोमवार- 12 अगस्त 2022

Sawan Somvar 2022: पूजा सामग्री

दूध, दही, घी, शहद, भांग, शक्कर, केसर, चंदन, धतूरा, बेलपत्र, अक्षत, भस्म, रुद्राक्ष, शमी के पत्ते, इत्र, शक्कर, गंगाजल, गन्ने का रस, पान का पत्ता, लौंग, इलायची, फल, कपूर, धूप, दीप और भगवान शिव के प्रिय फूल (कनेर, हरसिंगार,धतूर के पुष्प, आक आदि).

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 08 Jul 2022,07:25 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT