Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 World Music Day 21 जून को, जानें इतिहास व कहां कैसे मनाया जाता

World Music Day 21 जून को, जानें इतिहास व कहां कैसे मनाया जाता

World Music Day 2021: पेरिस में पहले संगीत दिवस समारोह के बाद यह एक उत्सव बन गया.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Published:
(फोटो: shutterfly)
i
(फोटो: shutterfly)
Music

advertisement

World Music Day 2021: विश्व संगीत दिवस (World Music Day) 21 जून को मनाया जा रहा है. इसे संगीत दिवस के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य संगीत के प्रति लोगो को प्रोत्साहित करना होता है.

विश्व संगीत दिवस किसी को भी अपने पसंदीदा वाद्ययंत्रों के साथ पार्कों व अन्य खुली जगहों पर बजाने की अनुमति देता है. इस दिन संगीत प्रेमी मुफ्त में संगीत कार्यक्रम का आयोजित करते हैं.

विश्व संगीत दिवस की शुरुआत कहां से हुई

संगीत दिवस से जुड़ी दो कहानी है. पहली इस आयोजन की शुरुआत फ्रांस में हुई थी. फ्रांस में यह दिन साल 1982 में मनाया गया था. फ्रांस में इस जलसे को 'Fete de la Musique' के नाम से जाना जाता है.

दूसरी कहानी के अनुसार साल 1976 में अमेरिका के मशहूर संगीतकार जोएल कोहेन ने फ्रांस में संगीत पर आधारित एक जलसे का आयोजन किया था. तब से 21 जून की तारीख में हर साल वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है. संगीत प्रेमी इस दिन को दुनियाभर में मनाते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

विश्व संगीत दिवस कैसे मनाया जाता

पेरिस में पहले संगीत दिवस समारोह के बाद यह उत्सव एक अंतरराष्ट्रीय घटना बन गया. भारत, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूके, जापान, चीन, मलेशिया और कुछ अन्य देश विश्व संगीत दिवस मनाते हैं.

नए संगीतकारों के साथ-साथ दिग्गज भी "संगीत बजाने" के लिए सड़कों पर उतर जाते हैं. इस दिन पेरिस की सड़कें हर तरह के संगीत की में गूंजती हैं. पेरिस और फ्रांस के अन्य स्थानों में Fete de la Musique के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT