Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019"चंद्रयान-3 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक"- UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

"चंद्रयान-3 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक"- UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

Chandrayaan-3: विकासशील देशों के लिए चंद्र लैंडिंग के महत्व पर कंबोज ने कहा एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का हमारा दृष्टिकोण दुनिया भर में गूंज रहा है.

प्रिया सिंह
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>'चंद्रयान-3 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज</p></div>
i

'चंद्रयान-3 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

फाइल फोटो

advertisement

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता पर ISRO को बधाई दी है. रुचिरा कंबोज ने कहा है कि चंद्रमा को लक्ष्य बनाकर भारत न केवल उस तक पहुंच गया है, बल्कि उसके आगे की असीमित संभावनाओं पर भी हमारी नजर है.

रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग 1.4 बिलियन भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है. भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अपने विक्रम लैंडर मॉड्यूल को सफलतापूर्वक उतारा है.

  • चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर UN में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज बोलीं.

  • कहा चंद्रमा को लक्ष्य बनाकर भारत न केवल उस तक पहुंच गया है, बल्कि उसके आगे की असीमित संभावनाओं पर हमारी नजर है.

  • चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग 1.4 बिलियन भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है

कंबोज ने कहा- भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है

चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग के महत्तवता को बताते हुए रुचिरा कंबोज ने कहा कि यह हमार लिए इतना महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है.

संवाददाता सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और महासभा अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी ने भी भारत को बधाई दी. ब्रिक्स बैठक के लिए जोहान्सबर्ग में मौजूद गुटेरेस के सहयोगी प्रवक्ता फ्लोरेंसिया सोटो नीनो ने संयुक्त राष्ट्र की दोपहर की ब्रीफिंग में कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है. हम भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में बड़ी सफलता की शुभकामना देते हैं."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर अमेरिका में मना जश्न

भारत के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महासभा अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी के प्रवक्ता पुलिना कुबियाक ने कहा कि वो भारत को बधाई देते हैं. उनके कार्यालय में कई भारतीय सहयोगी इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं.

संयुक्‍त राष्‍ट्र्र में संयुक्‍त राज्य अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में भारत को बधाई दी और कहा, "अमेरिका-भारत अंतरिक्ष सहयोग को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं."

संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न उद्देश्यों में योगदान देने वाले भारत के चंद्र मिशन में, कंबोज ने लैंगिक समानता के सतत विकास लक्ष्य (SDG) पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम करने वाले वैज्ञानिकों में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं.

यह भारत में महिलाओं के नेतृत्व के विकास को प्रदर्शित करता है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि सफलता हम सभी की है और इससे पूरी मानवता को फायदा होगा.

एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का दृष्टिकोण दुनिया भर में गूंज रहा

भारत के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग के संदर्भ में कंबोज ने कहा, "भारत और मानव जाति के लिए ISRO ने कई रॉकेट और उपग्रह लॉन्च किए हैं. इसरो के अपने चंद्र और अंतरग्रहीय मिशन, जिसमें सबसे नया चंद्रयान -3 शामिल है, अन्य वैज्ञानिक परियोजनाओं के साथ, विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित और बढ़ावा देते हैं."

विकासशील देशों के लिए चंद्र लैंडिंग के महत्व पर कंबोज ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि दुनिया के सभी देश ऐसी उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हो. हम सभी चंद्रमा और उससे आगे की आकांक्षा कर सकते हैं."

आगे उन्होंने भारत के अन्य उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसा साल है, जिसमें दुनिया की नजर भारत की जी-20 की अध्यक्षता पर है. एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का हमारा दृष्टिकोण दुनिया भर में गूंज रहा है. हम जिस मानव-केंद्रित दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसका सार्वभौमिक रूप से स्वागत किया जा रहा है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT